HealthIndia

​Cold and Cough: कुछ लोगों को रात में ही क्यों ज्यादा परेशान करती है खांसी? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग शिकायत करते हैं कि दिन में उन्हें खांसी नहीं होती, लेकिन रात में बिस्तर पर लेटते ही खांसी शुरू हो जाती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार यह किसी इन्फेक्शन का संकेत हो.

​Cold and Cough: कुछ लोगों को रात में ही क्यों ज्यादा परेशान करती है खांसी? एक्सपर्ट से जानें

डॉक्टर रोहन औरंगाबादवाला कहते हैं कि रात में खांसी बढ़ने की एक आम वजह अस्थमा है. कुछ लोगों में रात के समय सांस की नलियों में सूजन और सिकुड़न बढ़ जाती है, जिससे सूखी खांसी, सीने में भारीपन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है.

कई बार मरीज सिर्फ रात में खांसी की शिकायत करते हैं. ये न जानते हुए कि उन्हें अस्थमा होने की आशंका भी हो सकती है. इसके अलावा, एलर्जी और नाक से गले में गिरने वाला म्यूकस भी खांसी की वजह बन सकता है. इस लिए लेटने पर नाक और साइनस से निकलने वाला म्यूकस गले के पिछले हिस्से में जमा होने लगता है, जिससे खांसी आती है.

एसिड रिफ्लक्स भी एक कारण है हौ सकता है. क्योंकि देर रात खाना खाकर तुरंत लेटने से पेट का एसिड ऊपर आ सकता है और गले में इर्रिटेशन पैदा कर सकता है. वैसे रात में होने वाली खांसी को सिर्फ मौसम या सामान्य सर्दी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

अगर खांसी दोतीन हफ्तों से ज्यादा बनी रहे, बारबार नींद तोड़े या उसके साथ सांस फूलना अथवा बलगम में खून आने जैसी शिकायत हो, तो पल्मोनोलॉजिस्ट से जांच करानी चाहिए. इलाज खांसी की असली वजह पहचानकर किया जाना चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply