साई पल्लवी का ये लुक ब्यूटीफुल और प्रिटी है. उन्होंने टिश्यू सिल्क की साड़ी कैरी की है, जिसपर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है. एक्ट्रेस ने अपना लुक मिनिमलिस्टिक रखा है.उन्होंने एसेसरीज में सिर्फ ईयररिंग कैरी किए हैं और अपनी नेचुरल ब्यूटी के साथ पोज करती नजर आ रही हैं.

साई पल्लवी का ये लुक भी आप इस दिवाली के फेस्टिव सीजन में रीक्रिएट कर सकती हैं. उन्होंने रेड कलर की साड़ी कैरी की है. जिसके बॉर्डर में गोल्डन टच दिया गया है और हेमलाइन को कर्व रखा गया है. साड़ी पर गोल्डन एंब्रॉयडरी के बूटे दिए गए हैं. कानों में पोल्की झुमके और कंगन के साथ लुक को उन्होंने कंप्लीट किया है.
साई पल्लवी का ये लुक भी बेहद प्यारा लग रहा है. ये बिल्कुल ट्रेडिशनल वाइब्स से भरपूर है. एक्ट्रेस ने हैंडलूम साड़ी कैरी की है, जिसे फ्री स्टाइल पल्लू में ड्रेप किया है. कानों में फ्रिंज स्टड और माथे पर बिंदी उनकी ब्यूटी में चार चांद लगा रही है.
इस तस्वीर में साई पल्लवी कसावु साड़ी पहने नजर आ रही हैं जो केरल की ट्रेडिशनल साड़ी है. वाइट या क्रीम कलर के कपड़े पर गोल्डन जरी को बुना जाता है. इस साड़ी को साउथ में महिलाएं ज्यादातर खास मौकों जैसे त्योहारों पर पहनती हैं.
लड़कियां दिवाली या धनतेरस के दिन के लिए साई पल्लवी का ये साड़ी लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने रेड कलर की शिफॉन साड़ी वियर की है जिसमें गोल्डन किनारी दी गई है. उन्होंने कानों में छोटे पोल्की इयररिंग कैरी किए हैं और मेकअप को बिल्कुल नेचुरल रखा है.



