India

​चाइनीज कंपनी BYD ने कर दिया खेल, बना दी Defender की कॉपी, दफ्तरों पर शुरू हुई छापेमारी

कार के डिजाइन को लेकर ऑटोमोबाइल मार्केट में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. इस बार दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी BYD पर ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंडरोवर ने सवाल उठाए हैं. JLR का आरोप है कि BYD की SUV Ti 7 का लुक उसके मशहूर मॉडल Defender 110 से काफी मिलता जुलता है. इसी विवाद के चलते BYD के नीदरलैंड्स स्थित दो दफ्तरों में छापेमारी भी की गई है.

​चाइनीज कंपनी BYD ने कर दिया खेल, बना दी Defender की कॉपी, दफ्तरों पर शुरू हुई छापेमारी

BYD के दफ्तरों से जब्त हुए डिजिटल रिकॉर्ड

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2026 में कोर्ट की तरफ से नियुक्त अधिकारियों ने के शिडैम और हॉफडॉर्प स्थित ऑफिस की तलाशी ली थी. इस दौरान कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए गए. यह कार्रवाई JLR की शिकायत के बाद चल रहे कानूनी मामले का हिस्सा थी.

JLR को शक है कि BYD ने Defender को पूरी तरह खोलकर उसके डिजाइन और तकनीक की जानकारी जुटाई. इसके बाद रिवर्स इंजीनियरिंग के जरिए इस जानकारी का इस्तेमाल Ti 7 को तैयार करने में किया गया. हालांकि, अभी तक कोर्ट में यह साबित नहीं हुआ है कि BYD ने किसी अधिकार का उल्लंघन किया है.

11 नवंबर को होगी कोर्ट में सुनवाई

इस विवाद पर 11 नवंबर 2026 को नीदरलैंड्स के हेग में शुरुआती सुनवाई होनी है. BYD के वकीलों ने छापेमारी में जब्त किए गए रिकॉर्ड को लेकर आपत्ति जताई है. उन्होंने इस कार्रवाई को ‘फिशिंग एक्सपीडिशन’ कहा है. इसका मतलब है बिना किसी तय सीमा के बड़े पैमाने पर जानकारी और सबूत जुटाने की कोशिश. फिलहाल दोनों कंपनियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान नहीं दिया है.

Defender जैसी क्यों दिखती है BYD Ti 7?

BYD ने सितंबर 2025 में में इस SUV को Fang Cheng Bao ब्रांड के तहत Bao 7 नाम से पेश किया था. बाद में इसका नाम बदलकर Tai 7 कर दिया गया. इसका बॉक्सी डिजाइन, ऊंचा और सीधा फ्रंट, चौकोर व्हील आर्क और पीछे लगा स्टोरेज कंपार्टमेंट इसे Defender जैसा लुक देते हैं.

इस SUV की लंबाई 4,999 मिमी और व्हीलबेस 2,920 मिमी है. चीन में यह 5सीटर है, जबकि यूरोप के लिए 7सीटर मॉडल भी तैयार किया गया है. इसमें 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर वाला PHEV ऑप्शन मिलता है. अप्रैल 2026 में कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक मॉडल भी पेश किया, जिसकी दावा की गई रेंज 755 किलोमीटर तक है.

Defender के मुकाबले काफी कम है कीमत

चीन में Ti 7 के PHEV मॉडल की कीमत 1,79,800 युआन से शुरू होती है. वहीं इलेक्ट्रिक वर्जन की शुरुआती कीमत 1,99,800 युआन है. BYD अब इसे यूरोप में भी लाने की तैयारी कर रही है. ब्रिटेन में इसकी प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी है और कीमत 47,995 पाउंड रखी गई है. इसके मुकाबले Defender 110 की कीमत 68,465 पाउंड है. ब्रिटेन में इसकी डिलीवरी जनवरी 2027 से शुरू होने की उम्मीद है.

पहले भी JLR ने जीता था ऐसा केस

JLR इससे पहले भी एक चीनी कंपनी के खिलाफ डिजाइन को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ चुकी है. साल 2019 में कंपनी ने Jiangling Motor Corporation के खिलाफ केस जीता था. उस मामले में Landwind X7 के डिजाइन को Range Rover Evoque जैसा बताया गया था. अब BYD Ti 7 से जुड़ा विवाद भी इसी वजह से चर्चा में है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply