India

​हेलमेट ही न बन जाए चोट की वजह…इसे खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये 5 बातें

बाइकस्कूटर या स्कूटी के लिए हेलमेट सिर्फ इसलिए लिया है कि चालान न कटे तो ये आपकी बहुत बड़ी गलती बन सकती है. हेलमेट आपको राइडिंग के दौरान संभावित गंभीर चोट से बचाने का काम करता है. अगर आप अपने लिए एक सही हेलमेट नहीं चुनते हैं तो यही सुरक्षा कवच आपकी जान का दुशमन बन सकता है. हेलमेट महज इसलिए न खरीदें कि आपको ट्रैफिक नियमों का पालन करना है, बल्कि इसे इसलिए खरीदना चाहिए ताकि किसी तरह की दुर्घटना होने पर आपके सिर में गंभीर चोट न आए.

​हेलमेट ही न बन जाए चोट की वजह…इसे खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये 5 बातें

हेलमेट खरीदते वक्त लोग उसके डिजाइन और रंग जैसी चीजों का ध्यान रखते हैं और कोशिश करते हैं कि ये किफायती दाम में मिल जाए. इसी तरह की छोटी लापरवाही भारी पड़ सकती है. इस आर्टिकल में जानिए कि हेलमेट खरीदते वक्त कौन सी 4 चीजें जरूर चेक करना चाहिए.

सर्टिफाइड हेलमेट खरीदना जरूरी

हेलमेट खरीदते वक्त ध्यान दें कि ये ISI मार्क सर्टिफाइड होना चाहिए. इसपर महज स्टिकर ही न देखें, बल्कि उसकी मार्किंग को सही तरह से चेक करें. कई बार लोग नकली, हल्की क्वालिटी का हेलमेट सर्टिफाइड कहकर बेच देते हैं. इसे हमेशा अच्छे ब्रांड से ही खरीदें जो सुरक्षा मानकों को पूरा करते हो.

मजबूती और पैडिंग पर दें ध्यान

हेलमेट खरीदते वक्त चेक करें कि वो कितना मजबूत है. कई बार हेलमेट देखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन टकराने से टूट सकते हैं. ऐसे में आपको सिर में और भी ज्यादा गंभीर चोट लग सकती है. इसके अलावा अंदर की पैडिंग को भी देखना जरूरी है ताकि आपको पता रहे कि पहनने पर कोई असुविधा तो नहीं होगी. ये पैडिंग आपके सिर को चोट लगने से भी काफी हद तक बचाती है.

Getty Images

वाइजर कैसा है?

हेलमेट का वाइजर यानी सामने लगा शीशा चेक करें. ये आपकी आंखों और चेहरे की सुरक्षा के लिए जरूरी होता है. इसे खरीदते वक्त मेटेरियल का ध्यान रखें कि ये अच्छी क्वालिटी के पॉलीकार्बोनेट का होना चाहिए. ये स्क्रैच रेजिस्टेंट हो और एंटीफॉग होना भी जरूरी है. 4 तरह के वाइजर अमूमन बाजार में मिलते हैं.

  1. पहला है क्लियर वाइजर , जो सबसे कॉमन है. ये बारिश और धूप से चेहरे को बचाता है.
  2. दूसरा होता है स्मोक या टिंटेड वाइजर , ये तेज धूप या बहुत तेज रोशनी के दौरान आंखों को चुभन से बचाए रखने में हेल्पफुल होता है.
  3. तीसरा है मिरर / इरिडियम / रेनबो वाइजर , ये बाहर से चमकदार होता है, इसलिए अंदर से ये धूप की चमक को कम रखता है.
  4. चौथा है डे एंड नाइट / रेवो वाइजर . इसे बिना चेंज किए आप दिन और रात दोनों समय आराम से ड्राइविंग कर सकते हैं.

हेलमेट को पहनकर देखें

डिजाइन या फिर मजबूती ही काफी नहीं है. ये भी जरूरी है कि आपके सिर में हेलमेट सही से फिट हो, इसलिए इसे पहनकर जरूर चेक करें. देखें कि ये बहुत ढीला तो नहीं है. अगर पहनने पर हिल रहा हो या घूम रहा हो तो न खरीदें. इसके अलावा ज्यादा टाइट हेलमेट आपको असहज बना सकता है. बस एक सही आरामदायक फिटिंग वाला हेलमेट लेना चाहिए जो आपके सिर में टिका रहे.

लॉक होना चाहिए मजबूत

पांचवी चीज है कि हेलमेट का लॉक मजबूत हो. इसपर लगी चिन स्ट्रैप को चेक करें और देखें कि इसका लॉक लगने के बाद ये अपने आप बिल्कुल भी न खुले. जरूरी है कि आप जब इसे पहनकर चेक करें तो फिटिंग के साथ ही इसकी स्ट्रेप को लॉक करके भी देखें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply