बैक हैंड का ये मेहंदी डिजाइन लगाना बहुत ही आसान है. अगर आपको बहुत अच्छी मेहंदी लगानी नहीं भी आती है तो भी आप इसे खुद ही लगा सकती हैं, क्योंकि सिर्फ हम्प्स और सिंपल पैटर्न ही हैं. कलाई पर एक थिक लाइन के साथ डिजाइन को शुरू करें. हम्प से ब्रेसलेट कंप्लीट करने के बाद ऊपर कर्व बनाएं और फूल पूरा करके पान के पत्ते की शेप बनाएं. इस तरह से कुछ ही मिनटों में ये डिजाइन लग जाएगा.
Image:hennafy_designs

लोटस पैटर्न वाली मेहंदी काफी पसंद की जा रही है. आप भी भाई दूज के लिए ये मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. लोटस पैटर्न को थिक रखा गया है, इसलिए रचने के बाद ये डिजाइन बेहद सुंदर लगेगा. इस डिजाइन को लगाने में 20 से 25 मिनट का समय ही जाएगा. अगर मेहंदी लगाने की आदत है तो ये 15 मिनट में भी कंप्लीट हो सकता है.
Image:shivani.1588527
ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए है जो बहुत ही मिनिमम मेहंदी लगाना चाहती हैं या फिर मेहंदी लगाना बहुत ही मुश्किल टास्क लगता है. सीक्वेंस में छोटेछोटे फूल, ड्रॉप और लीफ मोटिफ बनाएं. कलाई पर बना लोट्स ब्रेसलेट आप फिल करके भी बना सकती हैं जो और भी अच्छा लगेगा.
Image:weddingbazaarofficial
चेन वाला ये मेहंदी डिजाइन भी सिंपलसोबर है. ये आपके पूरे हाथ को भी कवर करेगा और बहुत हैवी भी नहीं लगेगा. सबसे पहले कलाई से डिजाइन को शुरू करना है दोनों लाइने कंप्लीट करने के बाद इसके ऊपर के फूल बनाएं और फिर चेन से डिजाइन को उंगलियों से कनेक्ट कर दें.
Image:mehendi.bypooja_
अगर आप ऐसा डिजाइन चाहती है जो शेडेड हो और आपके हाथ पर हैवी भी दिखे तो इस तस्वीर से आइडिया लें. दोनों हाथों में सेम पैटर्न बनाए गए हैं, जिन्हें अलगअलग हिस्सों में बांटा गया है. पहले कलाई वाला हिस्सा कंप्लीट करें और फिर इंडेक्स फिंगर के साइड का डिजाइन पूरा कर लें.
Image:shivani.1588527



