India

​क्राफ्ट से स्कूल प्रोजेक्ट तक…मिठाई के खाली डिब्बों को इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

मिठाई के खाली डिब्बों से आप घर के लिए डेकोरेशन पीस बना सकते हैं. इसके लिए यहां पर दिए क्राफ्ट से आइडिया लें. मिठाई के डिब्बे के नीचे वाले हिस्से का कार्ड थोड़ा सख्त होता है. उसे गोलाई में काटकर कलर करें और HOME, Sweet Home, जैसे स्लोगन लिखकर, बीड्स या मिरर पीस से डेकोरेट करें. इसी तरह से आप राउंड शेप काटकर डार्क ब्लू और लाइट ब्लू की पट्टियां गोलाइ में बनाएं और फिर उसपर मिरर पीस लगाकर वॉल हेंगिंग क्राफ्ट तैयार कर लें.

​क्राफ्ट से स्कूल प्रोजेक्ट तक…मिठाई के खाली डिब्बों को इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

अपने बच्चों से आप गत्ते के कार्ड्स बनवा सकते हैं. जैसे तस्वीर में दिखाया गया है. इससे इंस्पिरेशन लेते हुए गत्ते को चौकोर टुकड़ों में काटें, उसपर कोई पेपर रैप करें और फिर या तो पेंट से क्यूट पैटर्न्स बना दें या फिर बच्चों से इसपर स्टीकर्स चिपकवा सकते हैं. इसे आप अपनी घर की दीवार पर लगाएं जो प्यारी सी याद बन जाएगा.

कार्डबोर्ड से ऑर्गेनाइजर भी बनाया जा सकता है. इसमें आप अपने घर में इधरउधर खो जाने वाली छोटीछोटी चीजें रख सकते हैं. किचन की छोटीछोटी चीजें रखने के लिए भी मिठाई के डिब्बे का ऑर्गेनाइजर बनाया जा सकता है. इसके लिए आप ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं, जिससे ढेरों आइडिया मिल जाएंगे.

गिफ्ट को रैप करते वक्त डिब्बों को लेकर बहुत दिक्कत होती है. ऐसे में मिठाई के डिब्बों को संभालकर रख लें और इसे साफ करके बाहर कोई सुंदर सा  रैप चिपका दें. इसमें एक बढ़िया रेड पेपर जो सिंपल हो उसे अंदर की तरफ चिपकाएं, रिबन, लेस, बीड्स, मिरर जैसी चीजों से बॉक्स को डेकोरेट करें. आपका एक बेहद खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स बनकर तैयार हो जाएगा.

मिठाई के डिब्बों का इस्तेमाल आप बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट में कर सकते हैं. पैटर्न्स बनाने के लिए ढक्कन का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसका कार्डबोर्ड हल्का और मुलायम होता है जो आसानी से मुड़ जाता है. बेस के लिए सख्त वाले गत्ते के हिस्सा का इस्तेमाल करें. Image:nakulsahu_art

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply