India

​पेट्रोल में एथेनॉल कितना है, कैसे पता लगाएं? कर्नाटक-केरलम में E20 की जांच जारी

ई20 पेट्रोल को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत सरकार के अधीन काम करने वाली पेट्रोलियम कंपनियां ई20 पेट्रोल के समर्थन में प्रचारप्रसार कर रही हैं तो कर्नाटक सरकार ने कई जिलों से अलगअलग कंपनियों के पंपों से लिए गए नमूनों की जांच करवाई तो उनमें 20 की जगह 31 फीसदी से ज्यादा एथेनॉल पाया गया. इसके बाद केरल सरकार ने भी राज्य के चार जिलों से पेट्रोल के नमूने लेकर जांच करवाने का फैसला लिया है.

​पेट्रोल में एथेनॉल कितना है, कैसे पता लगाएं? कर्नाटक-केरलम में E20 की जांच जारी

दोनों ही राज्य सरकारों ने यह फैसला आमजन से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लेने का दावा किया है. देखना रोचक होगा की केरल सरकार की जांच रिपोर्ट क्या आती है? इस बीच सत्ता पक्ष ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है, क्योंकि कर्नाटक एवं केरल में कांग्रेस की सरकारें हैं.आइए, इसी बहाने जानने की कोशिश करते हैं कि पेट्रोल में एथेनॉल का पता कैसे लगाया जा सकता है? क्या आम आदमी कर सकता है टेस्ट? हमारी गाड़ी में पड़ा पेट्रोल ई20 है या नहीं, हम कैसे चेक कराना चाहें तो कहां करा सकते हैं? चेक करने की टेक्नॉलजी क्या होती है?

ई20 पेट्रोल के क्या हैं मायने?

ई20 का मतलब है कि पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाया गया है. भारत सरकार ने ई20 को मंजूरी दे रखी है. मतलब इस समय देश में कहीं भी पेट्रोल लेने पर 20 फीसदी एथेनॉल मिला हुआ ही मिल रहा है. भारत सरकार और सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि भारत में ई20 ईंधन के लिए निर्धारित मानक के अनुसार एथेनॉल की मात्रा 19 से 21 फीसदी के बीच हो सकती है. मतलब थोड़ा कम या थोड़ा ज्यादा.

अगर किसी भी जांच रिपोर्ट में 19 से 21 फीसदी के बीच कोई भी नंबर आता है तो माना जाएगा कि पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बिल्कुल दुरुस्त है. किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है. हां, देखना यह जरूरी है कि परीक्षण मान्य प्रक्रिया के अनुसार हुआ या नहीं?

घर में एथेनॉल की सामान्य जांच की जा सकती है. फोटो: PTI

क्या आम आदमी खुद जांच कर सकता है?

इंडियन ऑयल से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी आरपी सिंह बताते हैं कि कोई भी व्यक्ति घर में एथेनॉल की जांच कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले एक खाली पारदर्शी कांच की बोतल लें. उसमें 10 फीसदी पानी भर दें. 90 फीसदी बची हुई जगह को ई20 पेट्रोल से भर दें. ढक्कन बंद करके इसे थोड़ी देर के लिए समतल स्थान पर रख दें. आप पाएंगे कि एथेनॉल पानी में मिलकर नीचे बैठ जाएगा. इस तरह 10 फीसदी से ज्यादा पानी दिखाई दे सकता है.

वह बताते हैं कि जांच का यह तरीका कानूनी रूप से मान्य नहीं है. पर, मन के संतोष के लिए इसे अपनाया जा सकता है. घर में जांच के लिए इसे सुरक्षित भी नहीं माना जा सकता.

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा का त्वरित संकेत देने वाली रंग आधारित जांच किट विकसित की है. पर, अभी यह आम आदमी के लिए उपलब्ध नहीं है. यह पेट्रोल के साथ प्रतिक्रिया करके रंग बनाते हैं. रंग की तुलना दिए गए चार्ट से की जाती है. केंद्र के अनुसार यह तरीका उपकरण के बिना किया जा सकता है और कुछ मिनट में नतीजा देता है.

इसी तरह कुछ इलेक्ट्रॉनिक सेंसर ईंधन के विद्युत गुणों को मापते हैं, जो एथेनॉल के अलावा दूसरे ऑक्सीजनयुक्त पदार्थों से भी प्रभावित हो सकते हैं. पेट्रोल बहुत ज्वलनशील होता है. इसलिए घर में बोतल या खुले बर्तन में नमूना लेकर प्रयोग करना खतरनाक हो सकता है. आग, चिंगारी, धूम्रपान और त्वचा या आंखों से संपर्क का जोखिम रहता है. व्यावहारिक और सुरक्षित रास्ता है कि अधिकृत या मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच कराई जाए.

पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा अधिक मिलने की रिपोर्ट पर केरल के तिरुवनंतपुरम नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने नमूने लिए. फोटो: PTI

कहां कराई जा सकती है जांच?

अगर किसी ग्राहक को पेट्रोल की गुणवत्ता पर संदेह है, तो वह पहले पेट्रोल पंप के प्रबंधक या संबंधित तेल कंपनी से संपर्क कर सकता है. पंप पर शिकायत दर्ज करने और गुणवत्ता की जांच की मांग करने का विकल्प पूछें. जरूरत पड़ने पर राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति या कानूनी माप विज्ञान विभाग से भी संपर्क किया जा सकता है. नियम और शिकायत दर्ज करने का तरीका राज्य के अनुसार अलग हो सकता है. औपचारिक जांच के लिए नमूना तय प्रक्रिया के तहत लिया जाना चाहिए. नमूने की पहचान, सील, लेबल, हस्ताक्षर और सुरक्षित रखे गए दूसरे नमूनों का रिकॉर्ड अहम है. दिल्लीएनसीआर में कई अधिकृत जांच केंद्र भी उपलब्ध हैं, जहां जांच करवाई जा सकती है. तेल कंपनियों के अलावा श्रीराम औद्योगिक अनुसंधान संस्थान में भी जांच संभव है.

लैब में कौनसी तकनीकें इस्तेमाल होती हैं?

ई20 पेट्रोल में एथेनॉलजांचने के लिए लागू मानक आईएस 17021 में कई विधियां दी गई हैं. इनमें Fourier Transform Infrared Spectroscopy यानी पानी के जरिए निष्कर्षण की विधि और Gas Chromatography शामिल हैं. किस मामले में कौनसी विधि लागू होगी, यह मानक और अधिकृत जांच प्रक्रिया पर निर्भर करता है. जांच के दौरान नमूने पर प्रकाश डाला जाता है. अलगअलग पदार्थ प्रकाश को अलग ढंग से प्रभावित करते हैं. उपकरण इन्हीं संकेतों का विश्लेषण करके एथेनॉल की मात्रा बताता है. गैस क्रोमैटोग्राफी में नमूने के घटकों को अलग किया जाता है. फिर उपकरण में उनकी पहचान और मात्रा मापी जाती है. यह विधि एथेनॉल को पेट्रोल में मौजूद दूसरे ऑक्सीजनयुक्त पदार्थों से अलग पहचानने में मदद करती है. मानक में दी गई पानी निष्कर्षण विधि भी प्रयोगशाला प्रक्रिया है.

The Kerala Civil Supplies Department conducts surprise inspections at various petrol pumps in Kochi to check the ethanol content in E20 petrol.

Soon every non BJP state will do this.

And BJP ruled state will do to show ethanol percentage is correct. https://t.co/dQDBbzdj5S

— Kamran November 10, 2026

जांच का पूरा प्रॉसेस क्या है?

पहले नमूने का स्रोत और पेट्रोल पंप का विवरण दर्ज किया जाता है. इसके बाद प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तय प्रक्रिया के अनुसार नमूना लिया जाता है. मंत्रालय की ओर से बताई गई प्रक्रिया में एकएक लीटर के छह नमूने लिए जाने का प्रावधान है. इनमें दो नमूने रसीद के साथ डीलर को दिए जाते हैं. दो कंपनी या संबंधित विभाग के पास सुरक्षित रखे जाते हैं और दो तय प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे जाते हैं. लेबल पर संबंधित पक्षों के हस्ताक्षर भी होते हैं. लैब में नमूने की पहचान और सील का रिकॉर्ड जांचा जाता है. फिर परीक्षण किया जाता है. उपकरण को संदर्भ सामग्री से जांचना या कैलिब्रेट करना भी परिणाम की विश्वसनीयता के लिए जरूरी होता है. आखिर में रिपोर्ट में नमूने का विवरण, अपनाई गई विधि, मानक और एथेनॉल की मापी गई मात्रा दी जानी चाहिए. विवाद होने पर सुरक्षित रखे गए दूसरे नमूने से दोबारा जांच की जा सकती है.

ई20 विवाद में क्या ध्यान रखें?

कर्नाटक विवाद में राज्य सरकार ने कुछ नमूनों में 20 फीसदी से ज्यादा एथेनॉल होने का दावा किया. तेल कंपनियों और केंद्र ने नमूना लेने तथा जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठाए. भारत सरकार का दावा है कि सरकारी तेल कंपनियों के गुणवत्ता जांच में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 893 नमूनों में एथेनॉल की मात्रा 19 से 21 फीसदी के बीच पाई गई.

आम आदमी भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की रंगआधारित किट से शुरुआती संकेत पा सकता है, लेकिन घर के पानी वाले प्रयोग या साधारण सेंसर से पक्का निष्कर्ष निकालना खतरनाक भी है और कानूनी रूप से उचित भी नहीं. आधिकारिक पुष्टि के लिए तय प्रक्रिया से लिया गया नमूना और मान्य लैब विधि जरूरी है. रिपोर्ट में इस्तेमाल तकनीक और मानक का विवरण मांगना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply