India

​EV की बैटरी हमेशा 100% चार्ज करते हैं? कहीं आपकी ये आदत बैटरी को जल्दी खराब तो नहीं कर रही!

इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के बाद उसकी बैटरी का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है. आखिर इसी पर गाड़ी की रेंज और परफॉर्मेंस काफी हद तक निर्भर करती है. लेकिन EV चलाने वाले लोगों के मन में अक्सर एक सवाल रहता है कि बैटरी को हर दिन 100% तक चार्ज करना चाहिए या 80% तक चार्ज रखना ही काफी है? दरअसल, इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी गाड़ी में किस तरह की बैटरी लगी है. ज्यादातर इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लिथियमआयन बैटरी इस्तेमाल होती है, लेकिन इसकी अलगअलग तकनीक के हिसाब से चार्जिंग का तरीका भी बदल सकता है.

​EV की बैटरी हमेशा 100% चार्ज करते हैं? कहीं आपकी ये आदत बैटरी को जल्दी खराब तो नहीं कर रही!

80% तक चार्ज करना क्यों है बेहतर?

अगर आपकी इलेक्ट्रिक गाड़ी में NMC यानी Nickel Manganese Cobalt लगी है, तो रोजाना इस्तेमाल के लिए इसे करीब 80% तक चार्ज रखना बेहतर माना जाता है. इसकी वजह यह है कि बैटरी को लंबे समय तक 100% चार्ज रखने से उसके सेल्स पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. लगातार ऐसा होने पर धीरेधीरे बैटरी की क्षमता घटने लगती है.

इसलिए अगर आप रोजाना ऑफिस जाते हैं, बाजार का काम करते हैं या आसपास कहीं आनेजाने के लिए EV इस्तेमाल करते हैं, तो हर बार फुल चार्ज करने की जरूरत नहीं है. 80% चार्ज आपके रोजमर्रा के सफर के लिए काफी हो सकता है। इससे बैटरी को लंबे समय तक अच्छी हालत में रखने में मदद मिल सकती है.

क्या 100% चार्ज करने से खराब होती है बैटरी?

ऐसा नहीं है कि की बैटरी को 100% चार्ज करना हमेशा नुकसानदायक होता है. कभीकभार फुल चार्ज करना बिल्कुल ठीक है. खासकर जब आपको लंबी दूरी का सफर करना हो, तब पूरी बैटरी चार्ज रखना फायदेमंद रहता है.

हालांकि, परेशानी तब हो सकती है जब आप बारबार बैटरी को 100% चार्ज करके गाड़ी को लंबे समय तक खड़ा छोड़ देते हैं. इससे समय के साथ बैटरी की सेहत पर असर पड़ सकता है. एक और बात यह है कि पूरी चार्ज बैटरी में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के जरिए दोबारा बिजली जमा करने की जगह कम हो जाती है. इस वजह से इस फीचर का फायदा भी सीमित हो सकता है.

LFP बैटरी वाली EV में क्या है सही तरीका?

कुछ इलेक्ट्रिक गाड़ियों में LFP यानी Lithium Iron Phosphate बैटरी दी जाती है. इस बैटरी के मामले में चार्जिंग का नियम थोड़ा अलग हो सकता है. कुछ कंपनियां समयसमय पर इसे 100% तक चार्ज करने की सलाह देती हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम बैटरी में बची हुई चार्जिंग का सही अंदाजा लगा सके.

इसलिए हर EV के लिए 80% चार्जिंग का नियम एक जैसा नहीं है. अपनी गाड़ी की कंपनी की सलाह और यूजर मैनुअल जरूर देखें. इसके अलावा बैटरी को बारबार बिल्कुल खाली न होने दें. तेज गर्मी में भी गाड़ी को लंबे समय तक पूरी चार्ज या बहुत कम चार्ज वाली स्थिति में खड़ा रखने से बचें. इन छोटीछोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी EV की बैटरी की उम्र बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply