IndiaUttar Pradesh

​हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, नोएडा की IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

Hardoi Road Accident: हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में नोएडा की एक IT कंपनी में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत सौरभ उपाध्याय समेत उनके परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में सौरभ की पत्नी मेनका और उनके दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं. परिवार त्योहार मनाने के लिए नोएडा से प्रयागराज जा रहा था. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

​हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, नोएडा की IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

त्योहार मनाने प्रयागराज जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, सौरभ उपाध्याय मूल रूप से प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा के रहने वाले थे. वह नोएडा की एक IT कंपनी में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे. बुधवार को वह अपनी पत्नी मेनका उपाध्याय , बड़े बेटे व्योम और छोटे बेटे शिवोम के साथ नोएडा से प्रयागराज के लिए निकले थे. परिवार भाई दूज और छठ पूजा के मौके पर अपने घर जा रहा था. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा.

डिवाइडर से टकराने के बाद 30 मीटर तक घिसटती रही कार

बताया जा रहा कि गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार करीब 30 मीटर तक डिवाइडर पर घिसटती चली गई. हादसे में सौरभ, उनकी पत्नी मेनका और सात साल के बेटे व्योम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं डेढ़ साल का छोटा बेटा शिवोम कार का शीशा टूटने के बाद उछलकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरा. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल में मासूम ने भी तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. साण्डी, बिलग्राम और हरपालपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया. गंभीर रूप से घायल शिवोम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. इस तरह हादसे में एक ही परिवार के चारों लोगों की जान चली गई. सीओ राम सूरत सोनकर के मुताबिक, 11 नवंबर को गंगा एक्सप्रेसवे पर XUV कार का तेज रफ्तार के चलते एक्सीडेंट हुआ. पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है. हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply