लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों के शौकीनों के लिए 13 नवंबर का दिन खास होने वाला है. चीन की कार कंपनी BYD का लग्जरी ब्रांड Denza 13 नवंबर 2026 को भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है. कंपनी शुरुआत में दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां Z9 GT और D9 पेश करेगी. ये दोनों कारें पूरी तरह विदेश में बनकर भारत आएंगी. यानी इनकी कीमत भी प्रीमियम सेगमेंट में रहने की उम्मीद है. Z9 GT की अनुमानित एक्सशोरूम कीमत 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है, जबकि D9 करीब 90 लाख रुपये में आ सकती है.

भारत में BYD से ऊपर होगी Denza की जगह
की शुरुआत 2010 में BYD और MercedesBenz के साथ मिलकर हुई थी. हालांकि, अब इस ब्रांड का पूरा मालिकाना हक BYD के पास है. भारत में Denza को BYD की मौजूदा कारों से ऊपर रखा जाएगा. कंपनी का फोकस उन ग्राहकों पर होगा, जो 80 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली लग्जरी कार खरीदना चाहते हैं. इसकी बिक्री BYD के मौजूदा शोरूम से अलग खास डीलरशिप के जरिए होगी. फिलहाल भारत में कंपनी सिर्फ इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी में है.
Denza Z9 GT: रफ्तार और लग्जरी कॉम्बो
Denza Z9 GT एक चार दरवाजों वाली शूटिंग ब्रेक कार है. इसका अगला हिस्सा सेडान जैसा है, जबकि पीछे की तरफ ढलान वाली रूफ और हैचबैक जैसा डिजाइन मिलता है. इसकी लंबाई करीब 5,180mm और व्हीलबेस 3,125mm है. भारत में इस तरह की बॉडी स्टाइल वाली यह इकलौती कार होगी.
इसमें तीन स्क्रीन मिलती हैं. इनमें 17.3 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 13.2 इंच की दो अन्य स्क्रीन शामिल हैं. आगे की सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा है. इसके अलावा फोरजोन क्लाइमेट कंट्रोल, AR हेडअप डिस्प्ले, 20स्पीकर Devialet साउंड सिस्टम और भी मिलेगा. इसकी खासियत रियरव्हील स्टीयरिंग है, जिसकी मदद से कार साइड में चल सकती है और एक ही जगह पर 360 डिग्री घूम सकती है.
Denza D9: परिवार के लिए लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV
Denza D9 एक बड़ी 7सीटर इलेक्ट्रिक MPV है, जिसमें 2+2+3 सीटिंग लेआउट मिलता है. इसकी दूसरी लाइन में कैप्टन सीटें दी गई हैं. ये सीटें पावर एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फीचर के साथ आती हैं. इसके अलावा पावर स्लाइडिंग डोर और पावर टेलगेट भी मिलेगा. पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए टचस्क्रीन कंट्रोल और एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई हैं.
कार में 15.6 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14स्पीकर Dynaudio साउंड सिस्टम मिलेगा. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, थ्रीजोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी होंगे.
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
Z9 GT में 122.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है. इसके तीन मोटर मिलकर 1,140bhp की पावर और 1,210Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं. कंपनी का दावा है कि यह कार महज 2.7 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 270kmph और WLTP रेंज 600 किलोमीटर है.
इसमें 1,500kW तक की DC फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी के मुताबिक, सही चार्जर मिलने पर बैटरी को 10 से 97 फीसदी तक चार्ज करने में सिर्फ 9 मिनट लगेंगे. हालांकि, भारत में मिलने वाले मॉडल की चार्जिंग क्षमता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. वहीं, D9 में 103.36kWh की बैटरी मिलती है. इसके फ्रंटव्हील ड्राइव वर्जन की रेंज 520 किलोमीटर और ऑलव्हील ड्राइव मॉडल की रेंज 480 किलोमीटर तक है.
भारत में किन कारों से होगा मुकाबला?
Denza Z9 GT का भारतीय बाजार में फिलहाल कोई सीधा मुकाबला नहीं होगा, क्योंकि इस बॉडी स्टाइल में दूसरी कार मौजूद नहीं है. हालांकि, इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस के मामले में BMW i5 M60 को इसका एक ऑप्शन माना जा सकता है. दूसरी तरफ, Denza D9 का मुकाबला MG M9 और Toyota Vellfire जैसी लग्जरी MPV से होगा. MG M9 पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत 79.95 लाख रुपये है. वहीं Toyota Vellfire हाइब्रिड मॉडल है. करीब 90 लाख रुपये की संभावित कीमत के साथ Denza D9 इन दोनों के बीच अपनी जगह बना सकती है.



