India

​पेट्रोल-डीजल कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Honda की एंट्री, 2 दिसंबर को लॉन्च होगी पहली EV!

भारतीय बाजार में होंडा अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अब अपने कदम रखने जा रही है. कंपनी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसूवी लॉन्च करने जा रही है, जो 0 Alpha कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का डेब्यू भारतीय बाजार में 2 दिसंबर 2026 को होगा. सबसे खास बात यह है कि इसे भारत में ही बनाया जाएगा और यहां से दूसरे देशों में भी इसे एक्सपोर्ट किया जाएगा. बता दें, कि होंडा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पहली बार अक्टूबर 2025 में जापान मोबिलिटी शो में कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर पेश किया गया था. इसके बाद कंपनी ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी.

​पेट्रोल-डीजल कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Honda की एंट्री, 2 दिसंबर को लॉन्च होगी पहली EV!

कैसा होगा नई इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन

इसमें 0 Alpha कॉन्सेप्ट के कई फीचर्स देखने को मिलेंगी. इसका डिजाइन काफी हद तक बॉक्सी और मॉडर्न हो सकता है. इसमें ऊंची रूफलाइन, बड़ा ग्लास एरिया और मजबूत जैसा लुक मिलने की संभावना है. इसके स्क्वायर व्हील आर्च, स्मूद बॉडी पैनल और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील दिखाई दिए हैं. आगे की तरफ बंद ग्रिल, खास LED लाइटिंग और बड़ा बंपर मिल सकता है. वहीं, पीछे की तरफ सीधा टेलगेट, बड़ी विंडस्क्रीन और रूफ स्पॉयलर देखने को मिल सकता है.

इंटीरियर में मिल सकती है बड़ी टचस्क्रीन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड दिया जा सकता है. इसके अलावा बड़ा लैंडस्केप टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अलग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है. टचस्क्रीन के जरिए इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड कार फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकेगा. इसके अलावा इसमें जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

भारत में ही होगा प्रोडक्शन, दूसरे देशों में भी जाएगी SUV

होंडा इस इलेक्ट्रिक SUV का निर्माण भारत में ही करने वाली है. कंपनी यहां इसका प्रोडक्शन घरेलू ग्राहकों के साथसाथ विदेशी बाजारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर करेगी. इससे भारत होंडा की ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल रणनीति का अहम हिस्सा बन सकता है.

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में आने के बाद होंडा की इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai Creta Electric, Maruti Suzuki e Vitara, Tata Sierra EV जैसी गाड़ियों से हो सकता है. इस सेगमेंट में पहले से कई कंपनियां अपने मॉडल पेश कर चुकी हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply