India

​आस्था के साथ सेहत! छठ में चढ़ाया जाने वाला डाभ विटामिन और मिनरल्स का है खजाना

13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक छठ पर्व सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस दौरान लोग सुबह शाम सूर्य को अर्घ्य देते हैं और पूजा में नारियल, मूली, सुथनी, सिंघाड़ा, गन्ना, केला, सेब, समेत मौसमी फलसब्जियां अर्पित होती हैं. इसमें डाभ का भी बेहद महत्व माना गया है, जिसे चकोतरा, बड़ा नींबू, जंबीरी नींबू या पहाड़ी नींबू के नाम से जाना जाता है. इसे इंग्लिश में ग्रेप फ्रूट और पोमेलो भी कहते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर ये फल त्वचा से लेकर ओवरऑल हेल्थ को फायदा करता है.

​आस्था के साथ सेहत! छठ में चढ़ाया जाने वाला डाभ विटामिन और मिनरल्स का है खजाना

डाभ मुख्य रूप से अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के सीजन का फल है. इसी वजह से खासकर छठ के दौरान इसकी मांग बाजार में बढ़ जाती है. तो चलिए जान लेते हैं कि इसमें कितने विटामिनमिनरल्स पाए जाते हैं और सेहत के लिए ये कितना फायदेमंद.

डाभ में कितने हैं विटामिन?

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, एवरेज आकार के 1 डाभ नींबू में 371 mg टोटल विटामिन सी होता है. इसमें 0.207mg विटामिन B1/थायमिन, 0.164 mg विटामिन B2/राइबोफ्लेविन, 1.34 mg विटामिन B3/नियासिन, 0.219 mg विटामिन B6/पाइरिडोक्सिन पाया जाता है. इसके अलावा इसमें 48.7 IU विटामिन ए होता है.

Image:Pexels

डाभ नींबू के मिनरल्स

मिनरल्स की बात करें तो एक डाभ में 24.4 mg कैल्शियम, 0.67 mg आयरन, 36.5 mg मैग्नीशियम, 104 mg फास्फोरस, 1320 mg पोटेशियम, 0.487 mg जिंक, 0.292 mg कॉपर, 0.104 mg मैंगनीज पाया जाता है.

ये पोषक तत्व भी मौजूद

डाभ में विटामिनमिनरल्स के अलावा 4.63 g प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स 58.6 g, फाइबर 6.09 g, 60.9 µg बीटाक्रिप्टोक्सैंथिन पाया जाता है.

डाभ के सेहत को फायदे

डाभ एक खट्टामीठा फल है जिसमें मौजूद विटामिन सी आपकी त्वचा को फायदा करता है तो वहीं इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए फायदेमंद है. पोटेशियम बीपी को कंट्रोल करने में हेल्पफुल रहताहै तो वहीं फाइबर डाइजेशन को दुरुस्त करता है. इस फल में पाए जाने वाले मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम आपकी हड्डियों को फायदा पहुंचाते हैं. ये फ्रूट वेट लॉस में भी हेल्पफुल हो सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply