Kanpur Suicide: यूपी के कानपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां एक डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण के संस्थापक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक शख्स की पहचान दीपक शुक्ला के रूप में हुई है. दीपक शुक्ला रायपुरवा थाना क्षेत्र के आचार्य नगर के रहने वाले थे. उनके द्वारा फांसी लगाकर जान देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आत्महत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, दीपक शुक्ला को काफी समय से शुगर, बीपी और न्यूरों की बीमारी थी, जिससे वो काफी परेशान चल रहे थे. बीमारियों की वजह से उनको बहुत तनाव था. दीपक शुक्ला के परिवार में उनकी पत्नी, मां, बेटी और बेटा है. पत्नी नीलम सरकारी स्कूल में टीचर हैं.
पत्नी स्कूल से लौटी को फंदे से लटकता देखा शव
दीपक की बेटी संस्कृति ने बीटेक किया है पक और अब हैदराबाद की एक कंपनी में काम कर रही हैं. दीपक शुक्ला का बेटा सात्विक भी एमबीए कर चुका है. उनकी मां कुसुम शुक्ला घर पर ही रहती हैं. शुक्रवार शाम को घर में दीपक और उनकी मां कुसुम थीं. बेटा सात्विक किसी काम से बाहर गया था. शाम को जब नीलम स्कूल से लौटीं तो उन्होंने देखा कि दीपक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटक रहा है.
सुसाइट नोट में क्या है लिखा?
इस बीच बेटा भी आ गया और शव को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना रायपुरवा थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस को घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला है. दीपक ने नोट में लिखा है, ‘मुझे शुगर, बीपी और न्यूरो की बीमारी ने काफी परेशान कर रखा है. मैं किसी पर आश्रित नहीं रहना चाहता, मेरे शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए’. रायपुरवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.



