India

​चिल्ड्रन डे बच्चे के लिए बनाएं खास, तोहफे में दें ये 5 काम की चीजें

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के फेवरेट थे. उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारा जाता था. पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद 1964 हर साल उनके जन्मदिन के दिन यानी 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे मनाने की शुरुआत हुई. ये दिन बच्चों की बेहतर शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, उनकी सेफ्टी, अधिकारों और समग्र विकास के प्रति जागरुकता के लिए मनाया जाता है. इस दिन आप अपने बच्चों को कुछ ऐसे गिफ्ट दे सकते हैं जो न सिर्फ उन्हें पसंद आएंगे बल्कि काफी काम के भी हैं.

​चिल्ड्रन डे बच्चे के लिए बनाएं खास, तोहफे में दें ये 5 काम की चीजें

चिल्ड्रन डे पर बच्चों को तोहफा देने का मकसद सिर्फ इतना नहीं होना चाहिए कि ये उन्हें पसंद आए, बल्कि थॉटफुल गिफ्ट चुनें जो उनके काम आए और सीखने में मदद करें. ऐसे ही 5 तरह के गिफ्ट्स के बारे में जान लेते हैं जो आपके बच्चे के लिए बेस्ट हैं.

एजुकेशनल फन गेम्स

आप बच्चे को चिल्ड्रन डे पर तोहफे में फन गेम्स के आइटम दे सकते हैं जो उनके सीखने में भी मदद करेंगे. जैसे जिगसॉ पजल,बिल्डिंग ब्लॉक्स, साइंस एक्सपेरिमेंट किट या फिर चेस बोर्ड. इससे वो खाली समय में फोन और टीवी स्क्रीन से भी दूर रहेंगे और ये गेम उनके मानसिक विकास में भी मदद करते हैं.

हॉबी आइटम्स

आप अपने बच्चे को कुछ हॉबी आइटम्स दे सकते हैं,जैसे अगर बच्चा ड्राइंग करना पसंद करता है तो उसे इसका पूरा सेट दे सकते हैं. कलर, ब्रश और ड्राइंग बुक, आर्ट फाइल का कॉम्बो सेट, कलरफुल क्ले. बच्चे को क्राफ्ट बनाने पसंद हैं तो उसके हिसाब से कोई किट कस्टमाइज करवा सकते हैं. बच्चा अगर म्यूजिक में रुचि रखता है तो उसके मुताबिक कोई तोहफा दें.

स्टोरी बुक्स करें गिफ्ट

दादीनानी की कहानियां बच्चों को सिर्फ परी कथा नहीं होती थीं ये खूबसूरत यादें रहती हैं. इससे बच्चों को बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है. आज एकल परिवार ज्यादा बढ़ रहे हैं ऐसे में बचपन की कहानियां जैसे कहीं खो सी गई हैं. आप चिल्ड्रन डे पर अपने बच्चों को ऐसी स्टोरी बुक्स दे सकते हैं, जिसमें कहानियों के साथ ही कलरफुल चित्र भी दिए गए हो.

स्पोर्ट्स से जुड़ी चीजें

आप बच्चे को स्पोर्ट्स, आउटडोर गेम से जुड़े आइटम गिफ्ट में दें, जैसे क्रिकेट किट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन किट दी जा सकती है. इसके अलावा आप चाहे तो छोटी सी गार्डनिंग किट बच्चे को गिफ्ट में दें, जिससे उनका झुकाव प्रकृति की तरफ होगा और फिजिकल एक्टिविटी भी हो जाएगी.

स्टेशनरी का कॉम्बो सेट

बच्चे को आप स्कूल के काम से जुड़ी चीजें दे सकते हैं. खासकर स्टेशनरी वाले आइटम, जैसे ड्राइंग किट, खूबसूरत पेंसिल बॉक्स, पेन सेट, स्टिकी नोट्स, स्टिकर्स, रबर, स्केल, कंपास, छोटी डायरी, जैसी चीजें गिफ्ट में दें. टिफिन बॉक्स, बैग, वाटर बोतल भी दी जा सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply