India

​गाड़ियों के नियमों का बदलता गियर: नई या पुरानी कार खरीदने से पहले क्या देखें?

Car Buying Rules: नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले 34 साल के विश्वास ने पिछले साल सेकंडहैंड डीजल कार खरीदी थी. गाड़ी अच्छी कंडीशन में थी और बजट में भी फिट बैठ गई, लेकिन इस नवंबर जब वे परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए डीएनडी बॉर्डर पहुंचे, तो ट्रैफिक पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली. वजह थी दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाली नॉनBS6 गाड़ियों पर लगी पाबंदी. विश्वास अकेले नहीं हैं. दिल्लीएनसीआर और देश के बड़े शहरों में बदलते प्रदूषण नियमों ने लाखों कार मालिकों और नए खरीदारों को उलझन में डाल दिया है.

​गाड़ियों के नियमों का बदलता गियर: नई या पुरानी कार खरीदने से पहले क्या देखें?

दिल्ली में क्या बदला है और किस पर पड़ेगा असर?

दिल्ली में हर साल 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड BS4 या उससे पुरानी पेट्रोलडीजल गाड़ियों की एंट्री पर पाबंदी लागू की गई है. इसमें यूपी, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों की गाड़ियां शामिल हैं. हालांकि, इलेक्ट्रिक , सीएनजी और BS6 मानक वाली गाड़ियों को इस प्रतिबंध से छूट है.

ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन कहते हैं, “इस प्रतिबंध को केवल प्रदूषण से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. मेरी समझ से दिल्ली में बाहर से आने वाली BS4 गाड़ियों को रोकने की यह नीति मूल रूप से ट्रैफिक जाम कम करने के लिए है. इसका इस बात से कोई लेनादेना नहीं है कि दूसरे राज्यों की BS4 गाड़ियां दिल्ली में रजिस्टर्ड BS4 गाड़ियों के मुकाबले पर्यावरण को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं.”

BS6, BS6 फेज2, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक में क्या फर्क है?

  1. BS6 : यह प्रदूषण नियंत्रण का मानक है, जो अप्रैल 2020 में लागू हुआ. इसके तहत गाड़ियों से निकलने वाले प्रदूषकों की सीमा पहले के BS4 मॉडल के मुकाबले कम की गई.
  2. BS6 फेज2: यह BS6 का अपग्रेडेड वर्जन है, जो अप्रैल 2023 से लागू हुआ. इसमें OBD2 सिस्टम के जरिए गाड़ी के उत्सर्जन और संबंधित सिस्टम की निगरानी की जाती है.
  3. हाइब्रिड: इन गाड़ियों में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी होती है. जरूरत के मुताबिक दोनों मिलकर गाड़ी चलाते हैं. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में कम गति पर बैटरी से भी गाड़ी चल सकती है. इन्हें अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं होती.
  4. इलेक्ट्रिक : ये पूरी तरह बैटरी से चलती हैं. इनमें पेट्रोल या डीजल इंजन नहीं होता और गाड़ी चलने के दौरान टेलपाइप से प्रदूषण नहीं निकलता.

क्या BS6 गाड़ी अगले 810 साल तक चलेगी?

आज नई पेट्रोल या डीजल कार खरीदने वालों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बदलते नियमों के बीच उनकी गाड़ी लंबे समय तक सड़कों पर चल पाएगी?

टूटू धवन कहते हैं, “BS4 लागू हुए करीब 810 साल हो चुके हैं और इसके मानक अब तक चलते रहे हैं. चूंकि हम इसकी ऊपरी सीमा के करीब पहुंच चुके हैं, इसलिए मेरा अनुमान है कि BS6 और इससे आगे के मानक अगले एक दशक तक बने रहेंगे.”

सेकंडहैंड गाड़ी खरीदने वाले किन बातों की जांच करें?

अगर आप बजट बचाने के लिए पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं, तो डील फाइनल करने से पहले उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जरूर देखें. पता करें कि गाड़ी BS4 है या BS6. दिल्लीएनसीआर जैसे शहरों में BS4 गाड़ी खरीदना प्रतिबंधों के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है.

इसके अलावा गाड़ी की बची हुई वैध उम्र जांचें. दिल्लीएनसीआर में डीजल गाड़ियों की उम्र 10 साल और पेट्रोल गाड़ियों की 15 साल निर्धारित है. पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट अपडेटेड होना चाहिए. दूसरे राज्य की गाड़ी खरीदने पर यह भी पता करें कि NOC मिलने के बाद आपके शहर के RTO में उसका रीरजिस्ट्रेशन हो पाएगा या नहीं.

हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक, किसे चुनें?

शहरों में ट्रैफिक, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और रीसेल वैल्यू को देखते हुए इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड के बीच चुनाव भी आसान नहीं है. इस पर ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन की सलाह है, “स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड गाड़ी है, क्योंकि इसमें आप चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर नहीं रहते. फिलहाल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर रेगुलर नहीं है, उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता.”

अगर आपकी रोजाना की ड्राइविंग ज्यादा है और घर या ऑफिस में चार्जिंग की फैसिलिटी है, तो इलेक्ट्रिक कार भी किफायती ऑप्शन हो सकती है. लंबी दूरी और चार्जिंग की सुविधा न होने पर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पर विचार किया जा सकता है. कम बजट और कम रनिंग वाले खरीदारों के लिए नई BS6 फेज2 पेट्रोल कार भी विकल्प है. डीजल कार खरीदने से पहले अपने शहर के प्रतिबंधों और गाड़ी की वैध उम्र को जरूर ध्यान में रखें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply