India

​लाखों की बचत का शानदार मौका! Honda City और Amaze पर आया तगड़ा ऑफर, तुरंत उठाएं फायदा

क्या आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा नवंबर 2026 के लिए जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर और खास फायदे दे रही है. इस महीने आप कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान होंडा सिटी, नई होंडा अमेज और दूसरी जनरेशन की होंडा अमेज पर 1.86 लाख रुपए की बड़ी बचत कर सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अपनी एसयूवी कारों ZRV और Elevate पर कोई सीधा डिस्काउंट नहीं दिया है, लेकिन इनपर आप खास कॉर्पोरेट ऑफर्स का लाभ जरूर उठा सकते हैं.

​लाखों की बचत का शानदार मौका! Honda City और Amaze पर आया तगड़ा ऑफर, तुरंत उठाएं फायदा

किस कार पर मिल रहा है कितना फायदा?

इस महीने सबसे बड़ा और आकर्षक ऑफर पर ही दिया जा रहा है. इस पॉपुलर सेडान को घर लाने पर आप कुल 1.86 लाख रुपये तक के शानदार फायदों का लाभ उठा सकते हैं. अगर आप एक स्टाइलिश सबकॉम्पैक्ट सेडान की तलाश में हैं, तो नई होंडा अमेज आपके लिए सही ऑप्शन हो सकती है. इस पर कंपनी 66,800 रुपये तक की छूट दे रही है. बजट में एक भरोसेमंद कार चाहने वालों के लिए दूसरी जनरेशन की अमेज पर भी 57,600 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.

कॉर्पोरेट ऑफर्स

इन सीधासीधा मिलने वाले के अलावा, होंडा अपने पूरे लाइनअप जिसमें जेडआरवी, एलिवेट, सिटी, नई अमेज और दूसरी जनरेशन अमेज शामिल हैं. इसके साथ ही इसपर कॉर्पोरेट ऑफर्स भी दे रही है. हालांकि, यह लाभ केवल चुनिंदा कॉर्पोरेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध है. ध्यान रहे कि ये सभी शानदार ऑफर्स केवल 30 नवंबर 2026 तक ही मान्य हैं, इसलिए खरीदारी में देरी न करना ही समझदारी होगी.

डीलर से जरूर करें संपर्क

Cardekho की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इन फायदों का अलगअलग डिटेल्स सार्वजनिक नहीं किया है. साथ ही, ये ऑफर्स गाड़ी के मॉडल, वेरिएंट और आपके शहर के हिसाब से बदल भी सकते हैं. इसलिए कार बुक करने से पहले अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर ऑफर्स की पूरी और सटीक जानकारी जरूर हासिल कर लें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply