BollywoodIndia

​Akshay Kumar की नई फिल्म Samuk के दो मोशन पोस्टर रिलीज, मई 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली साइंसफिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ के दो नए मोशन पोस्टर सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। इन पोस्टरों में अक्षय का नया और दमदार अंदाज देखकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। पहले पोस्टर में एक विशालकाय जीव का हाथ और घने जंगल के बीच बंदूक थामे खड़े अक्षय कुमार दिखाई दे रहे हैं।

​Akshay Kumar की नई फिल्म Samuk के दो मोशन पोस्टर रिलीज, मई 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

इंसानियत बचाने के लिए खतरनाक एलियन से होगी टक्कर

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “एक शिकारी, एक मिशन और ऐसी लड़ाई, जहां कोई नियम नहीं हैं।” इसके बाद फिल्म का दूसरा मोशन पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार दुश्मन कोई इंसान नहीं है, लेकिन यह लड़ाई इंसानियत के लिए है और पीछे हटना कोई रास्ता नहीं है।

पोस्टर में नजर आ रहे विशालकाय जीव को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में अक्षय का सामना किसी बेहद खतरनाक एलियन से होने वाला है। हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी और अक्षय के किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मई 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

फिल्म ‘समुक’ का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि विपुल अमृतलाल शाह सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे बना रहे हैं। यह फिल्म 28 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रुक्मिणी मैत्रा, विनीत कुमार सिंह, रजत कपूर, स्वानंद किरकिरे, बनिता संधू और सुशांत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ब्रिटेन में हुई 80 फीसदी शूटिंग, हॉलीवुड के दिग्गज भी जुड़े

खबरों के मुताबिक, फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग का बड़ा हिस्सा ब्रिटेन में पूरा किया गया है और वहां के शेड्यूल में करीब 80 फीसदी काम खत्म हो चुका था। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए ‘एलियन’ और ‘प्रिडेटर’ जैसी मशहूर हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके ऑस्कर नॉमिनेटेड क्रिएचर इफेक्ट्स डिजाइनर एलेक गिलिस को साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा ब्रिटिश एक्शन डायरेक्टर ल्यूक टम्बर ने फिल्म के एक्शन सीन तैयार किए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply