नवंबर के महीने में अब सर्दी बढ़ने लगी है. खासकर अब सुबहशाम काफी ठंड होने लगी है. इसी के साथ पॉल्यूशन भी है. ऐसे में अपनी डाइट में सीजनल चेंज करना जरूरी है ताकि आपके इम्यून सिस्टम के फंक्शन सही से काम करें और आप बीमार न हो. प्रदूषण के दौरान भी स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज्यादा अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती है. न्यूट्रिशनिस्ट गीतिका चोपड़ा ने बताया है कि हमें अपनी डाइट में किनकिन चीजों को जगह देनी चाहिए ताकि सर्दियों में स्वस्थ रहा जा सके.

एक्सपर्ट का कहाना है कि इम्युनिटी किसी एक सुपरफूड से नहीं, बल्कि संतुलित आहार लेने के साथ ही और स्वस्थ जीवनशैली की को नियमित रूप से अपनाने से मजबूतहोती है. ऐसे में जान लें कि किन चीजों को आप सर्दियों के लिए अपनी खाने की थाली का हिस्सा बनाएं.
मोटे और गरम अनाज
न्यूट्रिशनिस्ट गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि वो अपने क्लाइंट्स को सलाह देती हैं कि आहार में हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए. सर्दियों में आप बाजरा, रागी, ज्वार और मक्का जैसे पारंपरिक अनाज को आहार का हिस्सा बनाएं. इनमें फाइबर, कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स होते हैं, जो ऊर्जा प्रदान करते हैं और पेट के स्वास्थ्य को समर्थन देते हैं। बाजरे की रोटी, रागी दलिया और ज्वार खिचड़ी के अच्छे विकल्प हैं.
ये हर्बल चाय रखेंगी गर्म
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं ऐसे में अदरक, तुलसी, दालचीनी और मुलेठी वाली हर्बल चाय ले सकते हैं. ये गर्म पेय पदार्थ हैं, जो हाइड्रेशन बनाए रखते हैं और गले को सुखदायक महसूस कराते हैं. हालांकि इन्हें इम्युनिटी का रिप्लेसमेंट या दवा नहीं समझनी चाहिए.
मौसमी हरी सब्जियां
पालक, मेथी, सरसों, बथुआ और ब्रोकोली जैसे मौसमी साग जरूर खायें. इनमें विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के सामान्य कामकाज के लिए महत्वपूर्ण हैं.
सीमित मात्रा में देसी घी
सर्दियों में देसी घी को सीमित मात्रा में आहार में शामिल कर सकते हैं. ये ऊर्जा और वसा में घुलनशील विटामिन प्रदान करता है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन, संतृप्त वसा का सेवन बढ़ा सकता है, इसलिए पोर्शन का ध्यान रखना जरूरी है.
गुड़ की तासीर होती है गर्म
गुड़ में आयरन और कुछ मिनरल्स की थोड़ी मात्रा होती है. इसे सीमित मात्रा में खाएं, क्योंकि गुड़ भी चीनी का स्रोत है. ये इम्युनिटी बूस्ट करने का कोई जादुई खाना नहीं है. हालांकि इसकी तासीर गर्म होती है.
अलसी
अलसी में ओमेगा3 फैटी एसिड , फाइबर और लिग्नांस का अच्छा स्रोत है. एक चम्मच पिसी हुई अलसी को दही, ओट्स, दलिया या सलाद में मिला सकते हैं. ये हृदय स्वास्थ्य और समग्र पोषण को सपोर्ट करते हैं.
विशेष सुझाव: सर्दियों में सिर्फ गरम खाना पर्याप्त नहीं है. आहार में मौसमी फल, पर्याप्त प्रोटीन, नट्स, बीज और सब्जियों का संतुलन भी बनाए रखें. साथ ही 79 घंटे की नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि और उचित मात्रा में पानी और तरल पदार्थों के सेवन पर ध्यान दें.



