BollywoodIndia

​शादी की 10वीं सालगिरह पर Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora ने दी खुशखबरी, दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की आज शादी की 10वीं सालगिरह है। इस खास मौके को और भी यादगार बनाते हुए दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को एक बड़ी खुशखबरी सुनाई है। दरअसल, धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा जल्द ही दूसरी बार मम्मीपापा बनने वाले हैं। इस प्यारे से ऐलान के बाद से ही फैंस और टीवी सितारे दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

​शादी की 10वीं सालगिरह पर Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora ने दी खुशखबरी, दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता

रोमांटिक फोटोशूट के साथ किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान

शादी की 10वीं सालगिरह पर धीरज धूपर ने पत्नी विन्नी अरोड़ा के साथ एक बेहद रोमांटिक फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनका बेटा जैन भी उनके साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। वहीं, इस पोस्ट की आखिरी तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया, जिस पर लिखा हुआ था, “हम अपने परिवार में थोड़ा सा प्यार और जोड़ रहे हैं।”

धीरज ने पत्नी विन्नी के लिए लिखा प्यार भरा संदेश

इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए धीरज धूपर ने अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा के लिए एक बेहद प्यारा नोट भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “साथ के एक दशक, जिंदगी अभी और बाकी है। 10 साल बाद, आप अभी भी मेरे पसंदीदा हो और मेरी पसंदीदा प्रेम कहानी हो। शादी की सालगिरह मुबारक हो, माय लव।”

साल 2022 में पहली बार मातापिता बना था यह कपल

गौरतलब है कि धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा साल 2022 में पहली बार मातापिता बने थे। विन्नी ने अगस्त महीने में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम दोनों ने बड़े प्यार से जैन रखा है। अब शादी के 10 साल पूरे होने के मौके पर दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply