बाल बहुत रूखे और बेजान हो गए हैं. स्कैल्प पर भी इचिगं बढ़ गई है तो हो सकता है कि ये वायु प्रदूषण का असर हो. इस समय बहुत सारी जगहों पर एयर पॉल्यूशन का स्तर खतरनाक हो गया है. इस वजह से हवा में सिर्फ धूलमिट्टी ही नहीं बल्कि जहरीले कण भी मौजूद हैं. इसके कारण सेहत के अलावा बालों से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं.

पॉल्यूशन वाली हवा में मौजूद बारीक कण , अन्य प्रदूषक आपकी स्कैल्प पर जमा हो सकते हैं. इससे सिर की त्वचा में जलन, खुजली की समस्या के साथ ही बालों को भी नुकसान पहुंचता है. चलिए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि कैसे इस दौरान बालों का ख्याल रखें.
बालों को डिटॉक्स करें
बालों को सिर्फ शैंपू से साफ करने पर स्कैल्प पर बिल्डअप हुए केमिकल को हटाने के लिए डीप क्लींजिंग जरूरी होती है. इसके लिए आप हेयर रिंज का यूज कर सकते हैं. इसे घर पर भी बनाया जा सकता है, जैसे 2 से 3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को लगभग 2 कप पानी में मिला लें. शैंपू करने के बाद इसे स्कैल्प पर डालकर उंगलियों से मसाज करें और 3 से 4 मिनट बाद बाल सादा पानी से धो लें.
बालों को ढककर निकलें
बाहर निकलते वक्त कोशिश करें कि स्कार्फ, दुपट्टा या कैप से अपने सिर को ढककर निकलें ताकि प्रदूषण के बारीक कण और मिट्टी आपकी स्कैल्प के सीधे संपर्क में न आएं. बालों को बहुत ज्यादा खुला रखने की बजाय सिंपल गूंथकर चोटी करके बाहर जाना बेस्ट रहेगा.
हेयर सीरम लगाएं
हेयर सीरम एक ऐसा लिक्विड प्रोडक्ट है जि सिलिकॉन बेस्ड होता है. ये आपके बालों के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है. इसी के साथ ये रूखेपन को भी कम करता है, जिससे बालों में नेचुरल चमक रहती है. बाहर निकलने से पहले इसलिए सीरम जरूर अप्लाई करें. इससे हवा में मौजूद धूल, प्रदूषक सीधे बालों के क्यूटिकल्स से नहीं चिपक पाते हैं.
रूखे बालों को ट्रीट करें
बाल रूखे हो रहे हैं तो इन्हें ट्रीट जरूर करना चाहिए. शैंपू के बाद कंडीशनर स्किप न करें. इसके अलावा हफ्ते में एक बार एक हाइड्रेटिंग हेयर मास्क जरूर अप्लाई करें. मार्केट से रेडिमेड हेयर मास्क लाए हैं तो इसे लगाकर बस 7 से 8 मिनट ही रखना होता है.



