India

​टीम इंडिया ने इस स्टार खिलाड़ी को दूध से मक्खी की तरह निकाला बाहर, बार-बार नजरअंदाज करने पर भड़के आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं को सुनाई खरी-खोटी!

Aakash Chopra : भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के चयन और उन्हें मौका देने को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। इस बार निशाने पर टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव हैं। अपनी फिरकी से दुनिया के बड़ेबड़े बल्लेबाजों को परेशान करने वाले इस गेंदबाज को न्यूजीलैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक मौके नहीं मिले। अब टेस्ट टीम से भी उन्हें रिलीज कर दिया गया है। इस फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कुलदीप के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल उठाते हुए टीम मैनेजमेंट को आईना दिखाया है।

​टीम इंडिया ने इस स्टार खिलाड़ी को दूध से मक्खी की तरह निकाला बाहर, बार-बार नजरअंदाज करने पर भड़के आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं को सुनाई खरी-खोटी!

कुलदीप यादव को अचानक टीम से किया गया बाहर

कुलदीप यादव न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन टी20 मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं, पांच मैचों की वनडे सीरीज में वह सिर्फ एक मुकाबला खेल सके।

अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले उन्हें भारतीय टेस्ट स्क्वॉड से भी रिलीज कर दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए वापस भेजने के फैसले ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।

आकाश चोपड़ा ने क्यों कहा दूध से मक्खी की तरह निकाला?

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुलदीप यादव के चयन को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के बाद अचानक घर भेज देना बेहद अजीब फैसला है। उनके मुताबिक, कुलदीप को बारबार आसानी से बाहर कर दिया जाता है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि कुलदीप तीनों फॉर्मेट में दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में शामिल हैं। उनके अंदर विकेट लेने की जबरदस्त क्षमता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कुलदीप के लिए ‘दूध से मक्खी की तरह बाहर निकालने’ वाली बात कही।

गुरनूर बराड़ के लिए खुश, लेकिन कुलदीप को भी मिले मौका

आकाश चोपड़ा ने नए खिलाड़ी गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में जगह मिलने पर खुशी जताई, लेकिन साथ ही कुलदीप यादव के साथ हुए व्यवहार पर सवाल भी उठाए। उनका कहना है कि कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने विकेट लेने के साथसाथ अपनी किफायती गेंदबाजी से भी प्रभावित किया था।

कुलदीप के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 80 विकेट, 125 वनडे मुकाबलों में 201 विकेट और 56 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 98 विकेट हासिल किए हैं। आकाश चोपड़ा का मानना है कि इतनी काबिलियत रखने वाले खिलाड़ी को लगातार मौके मिलने चाहिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट आने वाले मुकाबलों में कुलदीप यादव को लेकर क्या रणनीति अपनाता है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply