India

​गुलाबी निखार, चेहरे पर चमक…सर्दियों में स्किन को पोषण देंगे ये 5 फूल

कैलेन्डुला : सर्दियों में कैलेंडुला फूल आसानी से उग जाता है. इसे आप अपने घर के गमले भी लगा सकते हैं. मार्केट में इसकी स्किन के लिए क्रीम भी आती है. ये कई गुणों से भरपूर फूल होता है जो त्वचा के हल्के घाव, लालिमा, सूजन, इचिंग को कम करने में हेल्पफुल है और फेस को फ्रेश बनाता है. इस फूल की पत्तियां आप जैतून या बादाम तेल में डालकर रख सकते हैं. इस ऑयल को अपने फेस पर लगाएं. धीमी आंच पर उबलने के बाद बचे पानी को छानकर टोनर की तरह यूज करें या फिर पत्तियों को पीसकर दूध की मलाई के साथ फेस पैक बनाकर लगाएं.

​गुलाबी निखार, चेहरे पर चमक…सर्दियों में स्किन को पोषण देंगे ये 5 फूल

गुड़हल : त्वचा के लिए गुड़हल का फूल भी कमाल का असर दिखाता है. रूखी स्किन से परेशान रहते हैं तो इसे पीसकर पेस्ट बना लें और दही, शहद के साथ मिलाकर लगाएं. इसे ‘नेचुरल बोटॉक्स’ भी कहते हैं, क्योंकि ये फूल डेड स्किन को रिमूव करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है.

हरसिंगार : हरसिंगार को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद फूल माना गया है. इसमें सूजनरोधी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. ये दागधब्बों, झाइयों, मुंहासों को कम करने में हेल्पफुल रहता है. इसे पानी में उबालकर टोनर की तरह लगा सकते हैं. पीसकर इसे कच्चे दूध, चंदन पाउडर के साथ फेस पैक बना सकते हैं और गुलाब जल, एलोवेरा के साथ मिलाकर नाइट क्रीम की तरह भी यूज कर सकते हैं.

  गेंदा :    गेंदा भी रूखी और फटी त्वचा को रिपेयर करने में कमाल का फूल माना जाता है. ये स्किन एलर्जी को कम कर सकता है और दागधब्बे हल्के करके त्वचा को ताजगी देता है. इसे पीसकर आप शहद के साथ मिलाकर लगा सकते हैं. इसमे दही या कच्चा दूध और चंदन पाउडर मिलाना भी सही रहता है. इसे उबालकर स्प्रे बोतल में भर लें और दिन में दो बार फेस पर स्प्रे कर सकते हैं. दरदरा पीसकर माइल्ड स्क्रब की तरह यूज करना भी बढ़िया रहता है.

देसी गुलाब : स्किन केयर में हमेशा देसी गुलाब का इस्तेमाल करना चाहिए. इसका रस सीधे फेस पर अप्लाई कर सकते हैं या फिर ताजा गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर दूध की मलाई, या दही और शहद में मिलाकर फेस पर लगाना चाहिए. इससे चेहरे पर तुरंत ताजगी और सॉफ्टनेस महसूस होती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply