IndiaUttar Pradesh

​ग्रेटर नोएडा वेस्ट होगा ट्रैफिक जाम से मुक्त, इन 3 जगहों पर बनेंगे नए अंडरपास

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए तीन नए अंडरपास बनाया जाएगा. ग्रेनो वेस्ट इलाके में राइज चौकी, पंचमुखी हनुमान मंदिर गोलचक्कर और तिलपता गोलचक्कर पर ये अंडरपास बनाए जाएंगे. प्राधीकरण के परियोजना विभाग की ओर से इन तीनों जगहों का सर्वेक्षण कर लिया गया है और इन स्थानों पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है.

​ग्रेटर नोएडा वेस्ट होगा ट्रैफिक जाम से मुक्त, इन 3 जगहों पर बनेंगे नए अंडरपास

जानकरी के अनुसार, प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. सर्वेक्षण रिपोर्ट में वाहनों का आवागमन, व्यस्त समय में लगने वाले जाम और भविष्य की संभावना को शामिल किया गया है. राइज चौकी के पास अंडरपास बनने से सेक्टर1, सेक्टर2 बिसरख और आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी.

ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनेगी

वहीं हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर अंडरपास बनने से टेकजोन4, बिसरख और आसपास की सोसाइटियों के लोगों को आवाजाही की सुविधा मिलेगी. तिलपता गोलक्कर पर अंडरपास बनने से सुरजपुर, दादरी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के औद्योगिक इलाकों में आने जाने वालों को सुविधा मिलेगी. जाम की परेशानी को दूर करने के लिए तीन नए अंडरपास के प्रस्ताव तैयार किए गए है. काम के पूरा होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनेगी.

परी चौक का डिजाइन नए सिरे से बनाया जाएगा

परी चौक को ट्रैफिक जाम से फ्री करने के लिए इसका डिजाइन नए सिर से तैयार करने का प्लान बनाया जा रहा है. इसमें स्कूल ऑफ प्लानिंग के एक्सपर्ट्स की सहायता ली जाएगी. यहां अंडरपास और फ्लाईओवर का विकल्प तलाश किया जाएगा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर ट्रैफिक और अधिक बढ़ गया है. परी चौक पर जाम की समस्या बहुत अधिक बढ़ गई है.

बता दें कि जो लोग वाहन से बुलंदशहर, सिकंदराबाद, दनकौर और कासना की तरफ से वाहन लेकर आते हैं, वो परी चौक से नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली को ओर जाते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply