BollywoodIndia

​Bollywood Wrap Up | अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे 2’ की रिलीज़ डेट का ऐलान, ‘रामायण’ की कमाई का आंकड़ा 1400 करोड़ पार

मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी और सुर्खियां बटोरने वाली खबरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ अनन्या पांडे अपनी सुपरहिट वेब सीरीज़ ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीज़न के साथ वापसी करने को तैयार हैं, वहीं रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा, अभिनेता शरद कपूर ने मुश्किल दौर में साथ देने के लिए फैंस का आभार जताया है, तो टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर धमाकेदार कमबैक किया है। आइए, विस्तार से जानते हैं आज की 5 बड़ी बॉलीवुड और ओटीटी खबरें।

​Bollywood Wrap Up | अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे 2’ की रिलीज़ डेट का ऐलान, ‘रामायण’ की कमाई का आंकड़ा 1400 करोड़ पार

…………………………………………………………………………………………………..

अनन्या पांडे अपनी लोकप्रिय सीरीज ‘कॉल मी बे’ के 

दूसरे सीजन में बेला ‘बे’ चौधरी के रूप में वापसी कर रही हैं

प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि 8 एपिसोड वाली यह 

सीरीज आगामी 17 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी

सामने आए वीडियो में अनन्या एक गुलाबी ऑटोरिक्शा की 

छत पर लेटी हुई बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं

नए सीजन में ‘बे’ के पत्रकारिता करियर में आगे बढ़ने और 

उनकी उलझी हुई लव लाइफ की कहानी दिखाई जाएगी

इस सीजन में अनन्या पांडे के साथसाथ श्रुति कमल हासन 

समेत कई जानेमाने कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे

…………………………………………………………………………………………………..

‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर आंधी जारी

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने 

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए वैश्विक स्तर 

पर ₹1400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 

यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो गई है

…………………………………………………………………………………………………..

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर ने 

नया वीडियो जारी कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

शरद कपूर ने मुश्किल समय में प्यार और समर्थन देने 

वाले चाहने वालों के प्रति गहरा आभार जताया है

अभिनेता ने वीडियो में भरोसा दिलाया है कि वह

जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ काम पर वापसी करेंगे।

शरद ने घोषणा की है कि वह अगले साल जनवरी से एक

बार फिर ‘रॉकस्टार’ की तरह काम करना शुरू कर देंगे

उनका यह वीडियो ‘बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट’ 

के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है

…………………………………………………………………………………………………..

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में हुई फायरिंग की घटना 

के करीब एक महीने बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है

उन्होंने अपने आगामी रोमांटिक गाने ‘तेनु लेके जाना’ का टीजर 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह केतिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं

वीडियो में टाइगर ब्लैक टक्सीडो पहने अपने शानदार

डांस मूव्स और फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं

टाइगर की इस वापसी से उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं 

और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी कमेंट कर भाई 

की वापसी पर अपनी खुशी जाहिर की है

…………………………………………………………………………………………………..

एकता कपूर ने की ‘द व्वन 2’ की घोषणा

निर्माता एकता कपूर ने टीवीएफ के साथ मिलकर 

फंतासी थ्रिलर फिल्म ‘द व्वन 2’ का ऐलान कर दिया है,

जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया नजर आएंगे

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply