BusinessIndia

​Explained: इंडियन करेंसी के वो दो ‘दुश्मन’, जिन्होंने रोका हुआ है रुपए का रास्ता

नवंबर के महीने में भले ही डॉलर के मुकाबले रुपए में डेढ़ फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी हो, लेकिन ये बढ़त 3 से 4 रुपए तक हो सकती थी. इसका मतलब है कि रुपया 90 और 91 के लेवल पर मजबूती के साथ खड़ा हुआ दिखाई देता. इसका कारण भी था. कच्चे तेल की कीमतों में करीब 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

​Explained: इंडियन करेंसी के वो दो ‘दुश्मन’, जिन्होंने रोका हुआ है रुपए का रास्ता

वहीं दूसरी ओर विदेशी निवेशकों का निवेश सिर्फ नवंबर के महीने में 90 हजार करोड़ रुपए के करीब पहुंच वुका है. ऐसे में रुपए में तेजी आना लाजिमी था. लेकिन जानकारों का कहना है कि इस रफ्तार को रोकने वाली दो चीजें अभी भी मार्केट में मजबूती के साथ बनी हुई हैं.

पहला है डॉलर इंडेक्स, जो अभी भी 103 के लेवल पर बना हुआ है. दूसरा है बॉन्ड यील्ड जो 5 फीसदी से अधिक बना हुआ है. जानकारों के अनुसार अगर डॉलर इंडेक्स 100 से नीचे होता और बॉन्ड यील्ड 4 फीसदी के आसपास देखने को मिलती तो डॉलर के मुकाबले में रुपए की स्थिति कुछ और ही देखने को मिलती. आइए इसे विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं. साथ ही ये भी देखते हैं कि मौजूदा समय में डॉलर के मुकाबले में रुपया किस लेवल पर कारोबार कर रहा है.

डॉलर के मुकाबले में रुपए में आई तेजी

मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे मजबूत होकर 93.51 पर बंद हुआ. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, घरेलू बाजारों में तेजी और विदेशी फंड के आने से रुपए को सहारा मिला, हालांकि डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने इसकी बढ़त को सीमित कर दिया. फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि विदेशी फंड का आना और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रुपए को सपोर्ट कर रही है, जबकि डॉलर की मजबूती और अमेरिकी यील्ड में बढ़ोतरी मुख्य जोखिम बने हुए हैं. इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में, रुपया डॉलर के मुकाबले 93.72 पर खुला. दिन के कारोबार के दौरान, यह 93.40 के उच्च स्तर और 93.73 के निचले स्तर तक गया. अंत में, रुपया 43 पैसे की बढ़त के साथ 93.51 पर बंद हुआ. सोमवार को, रुपया 25 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.94 पर बंद हुआ था.

डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड बने ब्रेकर

जिस स्पीड के साथ डॉलर के मुकाबले में रुपया भाग रहा है, उसकी रफ्तार और भी तेज हो सकती थी, लेकिन यूएस बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स के नाम के ब्रेकर लगातार रुपए की रफ्तार को कम करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कमोडिटी करेंसी मार्केट के एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि डॉलर इंडेक्स अभी 103 के लेवल पर दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरी ओर 5 साल, 10 साल और 30 साल की बॉन्ड यील्ड 5 से 5.50 फीसदी के बीच दिखाई दे रही हैं. जिसकी वजह से रुपए की रफ्तार वैसी नहीं दिख रही है, जैसी होनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि अगर डॉलर इंडेक्स 100 के लेवल से नीचे होता और बॉन्ड यील्ड 4 फीसदी के आसपास रहता तो रुपया 90 से 91 के बीच रहेगा.

आंकड़े कह रहे हैं पूरी कहानी

डॉलर इंडेक्स मौजूदा समय में 103.60 के लेवल पर दिखाई दे रहा है. बीते 5 दिनों में डॉलर इंडेक्स में 1.34 फीसदी की तेजी आ चुकी है. जबकि 1 महीने में डॉलर इंडेक्स में 1.87 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. 3 महीने में डॉलर इंडेक्स 3.95 फीसदी और मौजूदा साल में 5.37 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है. 30 साल के बॉन्ड यील्ड की बात करें तो 5.470 फीसदी पर बनी हुई है. जबकि 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5.119 फीसदी पर देखने को मिल रही है. वहीं 5 साल की बॉन्ड यील्ड 4.924 फीसदी देखा जा रहा है. यही वजह है रुपए की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा हुआ है.

ट्रेडर्स की किस पर बनी हुई है नजर

मिरे एसेट शेरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी के अनुसार हमें उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू बाजारों में तेजी के चलते रुपए में सकारात्मक रुख बना रहेगा. विदेशी फंड का लगातार आना भी रुपए को सपोर्ट कर सकता है. हालांकि, डॉलर की मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी रुपए की बड़ी बढ़त को रोक सकती है. ट्रेडर्स अमेरिका के रिटेल सेल्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन डेटा पर नजर रख सकते हैं. अनुज चौधरी के अनुसार, USDINR स्पॉट प्राइस के 93.20 से 93.75 के दायरे में रहने की उम्मीद है.

91 से 92 के लेवल पर दिखाई देगा रुपया

अनुज गुप्ता कहते हैं कि दिसंबर महीना यानी साल खत्म होने से पहले रुपया डॉलर के मुकाबले में रुपया 91 से 92 के लेवल के बीच दिखाई दे सकता है. उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बनी हुई है. जो आगे भी जारी सकती है. उसका कारण भी है. होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई में इजाफा हो रहा है. साथ चीन से मांग कम बनी हुई है. जिसकी वजह से आने वाले दिनों में मांग से ज्यादा सप्लाई बाजार में दिखाई दे सकती है. कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने से विदेशी निवेशकों निवेश और बढ़ता हुआ दिखाई दे सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply