एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 59 की उम्र में भी बेहद यंग नजर आती हैं. इसके पीछे उनकी बैलेंस डाइट, वर्कआउट, हेल्दी रूटीन जैसी अच्छी आदतें वजह हैं, जिससे उन्होंने खुद को फिट बनाया हुआ है. हालांकि उम्र के इस पड़ाव पर भी एक्ट्रेस का चेहरा ग्लोइंग और रिंकल फ्री नजर आता है. धकधक गर्ल ने अपनी हेल्दी स्किन को लेकर किए गए सवाल के जवाब में बताया कि उनका बेसिक स्किन केयर रूटीन क्या है. वो कौन सी तीन चीजें चेहरे पर जरूर लगाती हैं.

बढ़ती उम्र में स्किन का कोलेजन टूटने लगता है या इसका प्रोडक्शन कम हो जाता है. इस वजह से त्वचा में लोच कम हो जाता है और फाइन लाइंस, रिंकल्स बनने लगती हैं. इसके लिए त्वचा को अंदरूनी पोषण देने के साथ ही बाहरी देखभाल भी जरूरी होती है. चलिए जान लेते हैं माधुरी दीक्षित स्किन पर क्या लगाती हैं.
तीन बेसिक चीजें की शेयर
पहला है मॉइस्चराइजर
माधुरी दीक्षित ने अपनी स्किन केयर से जुड़ी तीन बेसिक चीजें शेयर की हैं. पहला है मॉइस्चराइजर. वो कहती हैं ये बहुत जरूरी है. दरअसल जब आपकी त्वचा को पर्याप्त नमी नहीं मिलती है तो ये रूखी हो जाती है और इसमें खिंचाव आने लगता है. इस वजह से रिंकल्स और झुर्रियां जल्दी हो सकती हैं. हर मौसम में अपनी स्किन की जरूरत के मुताबिक मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए.
दूसरा है SPF
माधुरी दीक्षित ने दूसरी चीज SPF बताई है जो वो जरूर लगाती हैं. सूरज की यूवी किरणें हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं. इससे स्किन बैरियर कमजोर होता है और समय से पहले ही झुर्रियां आ सकती है. SPF 30 प्लस या 50 SPF सनस्क्रीन रोजाना जरूर अप्लाई करना चाहिए. खासतौर पर जब आप बाहर निकल रहे हैं तो इसे बिल्कुल भी स्किप न करें.
तीसरी चीज है रेटिनॉल्स
माधुरी दीक्षित कहती हैं कि इसके अलावा कोई भी रेटिनॉल्स लगाएं. जब आपकी एज बढ़ती है तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में रेटिनॉल को शामिल करना चाहिए. ये विटामिन ए का ही एक रूप है जो एजिंग के दौरान त्वचा में सुधार के लिए बेहद प्रभावी होता है. ये न सिर्फ महीन रेखाओं, झुर्रियों को कम करता है, बल्कि दागधब्बों को भी घटाता है और पिंपल्स, एक्ने को कम करने में भी हेल्पफुल रहता है. हालांकि शुरुआत में पहले स्किन एक्सपर्ट से मात्रा को लेकर सलाह जरूर लें.
ये चीजें फॉलो करना भी जरूरी
बढ़ती उम्र में भी आप चुस्तदुरुस्त और यंग महसूस करें. इसी के साथ चेहरे की चमक भी बनी रहे, तो इसके लिए सिर्फ कुछ प्रोडक्ट या नेचुरल रेमेडीज ही काफी नहीं होती हैं. आपको अपनी ओवरऑल हेल्थ और फिटनेस का ध्यान रखना पड़ता है. संतुलित आहार से लेकर रोजाना व्यायाम करने तक समय पर सोना, जागना जैसी चीजें रूटीन में शामिल करनी चाहिए.



