ICC ने जय शाह को लगातार दूसरी बार निर्विरोध चेयरमैन नियुक्त किया है। बाली में हुई बोर्ड बैठक में उनके दूसरे कार्यकाल की पुष्टि की गई। उनके सामने LA ओलंपिक 2028 और 2027 वनडे वर्ल्ड कप समेत कई बड़ी चुनौतियां होंगी।

ICC reappoints Jay Shah as the chairman: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जय शाह को लगातार दूसरी बार चेयरमैन नियुक्त किया है। इंडोनेशिया के बाली में हुई ICC बोर्ड की बैठक में उनके दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध पुनर्नियुक्ति की पुष्टि की गई। बोर्ड ने जय शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उनके नाम का समर्थन किया। उनके दूसरे कार्यकाल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को नई दिशा देने और वैश्विक स्तर पर खेल के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।
जय शाह का दूसरा कार्यकाल ऐसे समय में शुरू हो रहा है, जब क्रिकेट कई बड़े बदलावों के दौर से गुजर रहा है। 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, ICC के अगले मीडिया राइट्स साइकल और नई वैश्विक रणनीति का क्रियान्वयन उनके सामने प्रमुख चुनौतियां होंगी। इसके अलावा आने वाले वर्षों में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी आयोजित किए जाने हैं।
महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना और एसोसिएट देशों का विकास प्राथमिकता
ICC बोर्ड ने क्रिकेट की वैश्विक नींव मजबूत करने, महिला क्रिकेट के विकास को गति देने और एसोसिएट सदस्यों के लिए अधिक अवसर तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की निष्पक्षता बनाए रखने और खेल के लिए नए व्यावसायिक अवसर तलाशने पर भी जोर दिया गया। जय शाह ने कहा कि क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत लोगों को एक साथ जोड़ने की क्षमता है और उनका प्रयास इस खेल को दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाना होगा।
The International Cricket Council Board is delighted to announce the unopposed reappointment of Mr Jay Shah for a second term as ICC Chair, following a proposal by the ICC Directors at the Board and Committee meetings in Bali.
This decision reflects the Board’s confidence in Shah’s leadership and provides continuity at a defining moment for the sport, with global expansion, growth in fandom and commercial development on the strategic roadmap for its future.
ICC Chairman Jay Shah said:
“I am deeply honoured by the confidence the ICC Board has placed in me and sincerely grateful to every Director for their continued trust and support. Serving as Chair of the ICC is both a privilege and a responsibility, and I remain committed to working with our Members to advance the interests of cricket across the world.
“We are entering one of the most important and exciting periods in our sport’s history. Cricket’s return to the Olympic Games at LA28 presents an extraordinary opportunity to introduce our game to new audiences and inspire a new generation of players and fans.
“Our responsibility extends well beyond delivering successful events. We must build a stronger and more sustainable future for the sport with a focus on fans, athletes, commercial partners and other key stakeholders.
“I have always believed that cricket’s greatest strength lies in its ability to bring people together. With the support of the Board and our Members, our focus will be on turning ambition into action and ensuring that the progress we make leaves a lasting legacy for generations to come.”
More: https://t.co/Xs4sidFvOU
— ICC November 16, 2026
2027 से 2028 तक क्रिकेट के कई बड़े आयोजन
जय शाह के दूसरे कार्यकाल में कई ऐतिहासिक टूर्नामेंट आयोजित होंगे। साल 2027 में पहली बार ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इसी साल टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाएगा। वहीं, 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से पुरुष वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होगी।
Jay Shah ने बोर्ड के भरोसे के लिए जताया आभार
दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्ति पर जय शाह ने ICC बोर्ड के सभी निदेशकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक महत्वपूर्ण और रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहा है। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी इस खेल को नए दर्शकों तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का बड़ा अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि ICC का लक्ष्य केवल बड़े टूर्नामेंट का सफल आयोजन करना नहीं, बल्कि मीडिया राइट्स, डिजिटल इंगेजमेंट और नए व्यावसायिक अवसरों के जरिए क्रिकेट का भविष्य मजबूत करना है।
ICC अधिकारियों ने भी जय शाह के नेतृत्व पर जताया भरोसा
ICC उपाध्यक्ष और जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन तवेंगवा मुकुहलानी, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन, ICC की स्वतंत्र महिला निदेशक डॉ. रोस रिवाज और न्यूजीलैंड क्रिकेट के रोजर ट्वोज ने भी जय शाह की पुनर्नियुक्ति का स्वागत किया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का विस्तार होगा, महिला क्रिकेट को नए अवसर मिलेंगे और एसोसिएट देशों को भी वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर मौके मिलेंगे।



