देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष की अप्रैलसितंबर अवधि में 16.6 प्रतिशत बढ़ा है और भारत 202627 में वस्तुओं एवं सेवाओं के निर्यात का 1,000 अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल करने की राह पर है. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बुधवार को यह बात कही. उद्योग मंडल फिक्की के एक सत्र में अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर व्यापार को लेकर अनिश्चितताओं के बावजूद भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम इस साल वस्तुओं और सेवाओं का 1,000 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने की राह पर हैं.’ भारत ने बीते वित्त वर्ष 202526 में 863 अरब डॉलर का अब तक का सर्वाधिक निर्यात किया था. अग्रवाल ने कहा कि अनिश्चितता के इस दौर में भारत को एक ‘भरोसेमंद’ व्यापारिक भागीदार होने का लाभ मिल रहा है.

अक्टूबर में कितना हुआ था इजाफा
भारत का वस्तु निर्यात अक्टूबर में सालाना आधार पर करीब 45 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 49.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इस दौरान आयात भी बढ़कर 89.35 अरब डॉलर रहा. समीक्षाधीन महीने में सोने का आयात घटकर 5.51 अरब डॉलर रह गया, जो अक्टूबर 2025 में 14.72 अरब डॉलर था. मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर 2026 में वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि के प्रमुख कारण पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रत्न एवं आभूषण, जैविक और अजैविक रसायन तथा इंजीनियरिंग सामान रहे. चालू वित्त वर्ष 202627 में अप्रैलअक्टूबर के दौरान वस्तुओं का कुल निर्यात 309.06 अरब डॉलर रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि के 253.40 अरब डॉलर से 21.96 प्रतिशत अधिक है.
वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर 2026 में सेवाओं का निर्यात अनुमानित 40.51 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 35.17 अरब डॉलर था. सेवाओं का आयात अक्टूबर 2025 के 17.73 अरब डॉलर से बढ़कर 20.72 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. इस बीच, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि अक्टूबर में वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात बढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे मासिक स्तर 89.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इस दौरान कुल व्यापार घाटा घटकर 20.09 अरब डॉलर रह गया. अप्रैलअक्टूबर 202627 के दौरान भारत का कुल निर्यात अनुमानित 568.84 अरब डॉलर रहा, जो सालाना आधार पर 16.66 प्रतिशत अधिक है. इस अवधि में कुल आयात 16 प्रतिशत बढ़कर 662.19 अरब डॉलर रहने का अनुमान है.
कॉमर्स मिनिस्टर ने भी की थी भविष्यवाणी
इससे पहले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को कहा था कि भूराजनीतिक अनिश्चितताओं से पैदा हुई बाधाओं के बावजूद भारत चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सही रास्ते पर है. गोयल ने कहा था कि भारत ने अक्टूबर 2026 में अब तक का सबसे अधिक करीब 90 अरब डॉलर का निर्यात दर्ज किया. इसमें लगभग 50 अरब डॉलर का वस्तु निर्यात और 40 अरब डॉलर का सेवा निर्यात शामिल है. उन्होंने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा था कि भारत चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सही रास्ते पर है. अक्टूबर तक पहले सात महीनों में निर्यात 570 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो अब तक की अभूतपूर्व उपलब्धि है. गोयल ने कहा था कि हम इस साल एक लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सही रास्ते पर हैं. अक्टूबर तक सात महीनों में हमारा निर्यात 570 अरब डॉलर रहा है.



