India

​सेफ्टी में अव्वल निकली नई Tata Sierra EV! भारत NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग, दमदार फीचर्स से लैस

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Sierra EV ने सेफ्टी के मामले में अपनी मजबूती साबित कर दी है. इस गाड़ी को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में पूरे 5स्टार रेटिंग मिली है. टेस्ट में एडल्ट की सेफ्टी के लिए इसे 32 में से 30.62 नंबर मिले हैं, जबकि बच्चों की सुरक्षा में इसे 49 में से 45 नंबर मिले हैं. हालांकि क्रैश टेस्ट टॉपस्पेक ‘एम्पावर्ड 75 kWh QWD’ वेरिएंट पर किया गया था, लेकिन यह 5स्टार रेटिंग इसके PURE, PURE S, ADV और EMP के सभी रियरव्हील ड्राइव और ऑलव्हील ड्राइव मॉडल्स पर लागू होगी. टाटा सिएरा ईवी की एक्सशोरूम कीमत ₹18.79 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए ₹25.99 लाख तक जाती है.

​सेफ्टी में अव्वल निकली नई Tata Sierra EV! भारत NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग, दमदार फीचर्स से लैस

एडल्ट की सेफ्टी में कैसा रहा प्रदर्शन?

साइड से होने वाली टक्कर और खंभे से टकराने वाले टेस्ट में इस एसयूवी का प्रदर्शन और भी शानदार रहा. इसमें आगे बैठे दोनों लोगों के शरीर के सभी जरूरी हिस्सों को पूरी सुरक्षा मिली. 2,412 किलो वजन वाली इस 5सीटर एसयूवी के सभी मॉडल्स में गाड़ी को फिसलने से बचाने वाला सिस्टम , साइड कर्टेन एयरबैग्स, पैदल चलने वालों की सुरक्षा और सीटबेल्ट अलर्ट जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स शुरुआत से ही दिए गए हैं.

बच्चों की सेफ्टी में मिले पूरे नंबर

बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी ने बाजी मारी है. फ्रंट और साइडइम्पैक्ट दोनों टेस्ट में 18 महीने और 3 साल के बच्चों की डमी को इसने पूरे अंक दिलाए. चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन असेसमेंट में गाड़ी को 12 में से पूरे 12 अंक मिले, हालांकि व्हीकल असेसमेंट में 4 अंक कटने के कारण इसका कुल स्कोर 49 में से 45 रहा.

The Sierra.ev comes with a 5Star BNCAP Safety Rating, scoring:

30.62 / 32 for Adult Occupant Protection
45.00 / 49 for Child Occupant Protection

Because looking after what matters is what makes a legend.

#BharatnCap #SafetyFirst https://t.co/jGMweNn832

— TATA.ev November 18, 2026

बैटरी पैक, रेंज और चार्जिंग की डिटेल्स

टाटा सिएरा ईवी को कंपनी के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिस पर हैरियर ईवी भी बनी है. इसमें ग्राहकों को 63 kWh और 75 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. दोनों मॉडल्स में रियर मोटर स्टैंडर्ड है, जो 315 Nm का टॉर्क देती है. पावर की बात करें तो 63 kWh वेरिएंट 238 hp की पावर देता है, जबकि 75 kWh RWD मॉडल 209 hp जनरेट करता है.

बड़े बैटरी पैक के साथ डुअलमोटर AWD का ऑप्शन भी मिलता है, जिसमें आगे 140 hp की एक और मोटर जुड़ने से कुल टॉर्क 504 Nm तक पहुंच जाता है. बूस्ट मोड के साथ यह AWD वेरिएंट महज 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. कंपनी का दावा है कि 75 kWh RWD वेरिएंट 665 किमी, AWD वर्जन 624 किमी और 63 kWh मॉडल 535 किमी की MIDC रेंज देता है. 120kW के डीसी फास्ट चार्जर से यह कार सिर्फ 15 मिनट में 263 किमी की रेंज मिलती है, जबकि 20 से 80 फीसदी चार्ज होने में इसे करीब 26 मिनट लगते हैं. वहीं, 7.2kW एसी चार्जर से 63 kWh बैटरी को फुल चार्ज होने में 8.9 घंटे और 75 kWh बैटरी को 10.5 घंटे का समय लगता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply