CrimeIndia

​देहरादून में बोरे में बंद मिली युवती की लाश, चेहरे पर चोट के कई निशान; हत्या कर फेंका गया!

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के फूलसणी में एक युवती का शव मिला है. शव को बोरे में ठूंसकर भरा गया था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है. आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और हुई है और शव को किसी गाड़ी में लाकर यहां ठिकाने लगाया गया है.

​देहरादून में बोरे में बंद मिली युवती की लाश, चेहरे पर चोट के कई निशान; हत्या कर फेंका गया!

शव मिलने की सूचना से शहर में हड़कंप मच गया है. पुलिस के मुताबिक शव पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं. खासतौर पर चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल से कई सैंपल और सबूत उठाए हैं. इसी के साथ हर संभावित एंगल से शव की पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है. इसी के साथ हत्यारोपियों की पड़ताल के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

स्टोरी अपडेट हो रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply