BollywoodIndia

​Miss Asia Pacific का खिताब जीतकर बॉलीवुड में आईं Zeenat Aman, फ्लॉप डेब्यू के बाद चमकीं

अपनी खूबसूरती और अदाकारी से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जीनत अमान आज यानी की 19 नवंबर को 75वां जन्मदिन मना रही हैं। वह 70 के दशक की ऐसी अभिनेत्री थीं, जो उस दौर में अपने मॉर्डन लुक और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती थीं। हालांकि उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही ज्यादा विवादों में रही। जीनत अमान ने अपने हर किरदार से हलचल मचाई थी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री जीनत अमान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

​Miss Asia Pacific का खिताब जीतकर बॉलीवुड में आईं Zeenat Aman, फ्लॉप डेब्यू के बाद चमकीं

जन्म और परिवार

मुंबई में 19 नवंबर 1951 को जीनत अमान का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम अमानुल्लाह खान और मां वर्धिनी सिंधिया थीं। हालांकि उनके मातापिता का रिश्ता अधिक लंबा नहीं चला और दोनों अलग हो गए। जिसके बाद जीनत अमान अपनी मां के साथ रहने लगीं। जब वह 13 साल की थीं, तो उनके पिता का निधन हो गया था।

फिल्मी सफर

जब जीनत अमान 18 साल की हुईं, तो उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया और मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जीनत अमान सेकंड रनरअप रहीं और साल 1970 में उन्होंने मिस एशिया पैसेफिक का खिताब जीता। फिर साल 1971 में आई फिल्म ‘हलचल’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद फिल्म ‘हंगामा’ में काम किया। लेकिन यह दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं।

जिसके बाद जीनत अमान को लगने लगा कि शायद वह फिल्मों के लिए नहीं बनी हैं। उन्होंने वापस जर्मनी जाने का मन बना लिया। लेकिन तभी उनको देव आनंद की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में काम करने का ऑफर मिला। यह फिल्म जीनत अमान के फिल्मी करियर के लिए टर्निंग प्वॉइंट बन गया। इस फिल्म में अभिनेत्री ने वेस्टर्न आउटफिट पहना और हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों की नई परिभाषा गढ़ दी। इस फिल्म के गाने ‘दम मारो दम’ में लोगों को अभिनेत्री का अंदाज बेहद पसंद आया था।

इसके बाद जीनत अमान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद जीनत अमान ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘दोस्ताना’, ‘कुर्बान’, ‘इंसाफ का तराजू’, ‘डॉन’, ‘अब्दुल्ला’, ‘यादों की बारात’ और ‘लावारिस’ जैसी फिल्मों में काम किया।

पर्सनल लाइफ

फिल्म ‘अब्दुल्ला’ की शूटिंग के दौरान संजय खान और जीनत अमान के बीच नजदीकियां बढ़ीं। माना जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। लेकिन फिर बाद में संजय खान इस शादी से मुकर गए। इसलिए दोनों की शादी की गैरकानूनी माना गया। फिर साल 1985 में जीनत अमान ने मजहर खान से शादी की। इस शादी से जीनत के दो बेटे हुए। वहीं शादी के 13 साल बाद मजहर की मौत हो गईं। बताया जाता है कि जीनत अमान के पति लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply