India

​गुलाब से गुड़हल तक…गुणों से भरपूर पांच फूल जिनको खाया जा सकता है

देसी गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को सीधे चबाकर खाया जा सकता है और भारतीय घरों में तो पुराने समय से इसका इस्तेमाल गुलकंद बनाने में किया जाता रहा है तो वहीं लोग गुलाब का शरबत भी खूब पसंद करते हैं. गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन पर लगाने के साथ ही खाने में फ्लेवर देने के लिए भी किया जाता है.

​गुलाब से गुड़हल तक…गुणों से भरपूर पांच फूल जिनको खाया जा सकता है

गुड़हल के फूलों का शरबत बनाने से लेकर इसकी चाय तक बनाकर पी जाती है. इसके अलावा लोग इन फूलों को सुखाकर पाउडर बनाकर भी लेते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसे सीमित मात्रा में ही लें. अगर कोई हेल्थ प्रॉब्लम हो तो पहले डॉक्टर से पूछना चाहिए और हमेशा घर में उगाए गए ऑर्गेनिक फूलों का ही खाने में इस्तेमाल करें.

अपराजिता की बेल पर जब नीले फूल खिलते हैं तो ये आपके घर की सुंदरता को कई गुना बढ़ा सकते हैं. ये आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद रहते हैं, इसलिए इन फूलों की चाय बनाकर पी जाती है. आप बस गर्म पानी में अपराजिता के फूल डालकर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद आप इसे पी सकते हैं. कुछ डेजर्ट्स में इन फूलों का इस्तेमाल नेचुरल कलर के लिए भी किया जा सकता है. लोग सलाद के साथ भी इन फूलों को खाते हैं.

केसर एक ऐसा मसाला है जो खासतौर पर औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है. ये काफी महंगा भी होता है और अंतर्राष्ट्रीय मार्केट तक में इसकी मांग है. केसर फूल से ही निकला होता है. पर्पल कलर के फूलों की पत्तियों के बीच के स्टिग्मा/वर्तिकाग्र को निकालकर सुखाकर केसर बनता है.

कैमोमाइल भी औषधीय गुणों से भरपूर फूल होता है. इसे सुखाकर आप पानी में उबालकर चाय की तरह ले सकते हैं. मार्केट में कैमोमाइल टी भी मिल जाती है. सबसे ज्यादा इसकी दो किस्में खाने में यूज की जाती हैं. जर्मन कैमोमाइल और रोमन कैमोमाइल. ये पाचन में हेल्पफुल होने के साथ ही नींद में सुधार करने में सहायक माना जाता है.

खाने  में इस्तेमाल किए जाने वाले बाकी फूलों की बात करें तो इसकी लंबी लिस्ट है. केले के फूलों से लेकर पंपकिन ब्लूम्स , बोरेज फ्लावर, ड्रमस्टिक फ्लावर , कचनार, नीम फ्लावर, कमल, नैस्टर्टियम फ्लावर तक को अलगअलग तरीकों से यूज किया जाता है. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply