India

​W W W W…वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने गेंद से बरपाया कहर, एक ही पारी में 7 विकेट झटक पेश की दावेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के दोनों बेटे इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर19 एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब उनके छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया है।

​W W W W…वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने गेंद से बरपाया कहर, एक ही पारी में 7 विकेट झटक पेश की दावेदारी

वेदांत ने कूच बिहार ट्रॉफी में अपनी शानदार गेंदबाजी से विरोधी टीम के सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे ने भी अब टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है

वेदांत सहवाग ने एक पारी में चटकाए 7 विकेट

कूच बिहार ट्रॉफी एलीट टूर्नामेंट में दिल्ली और पंजाब की अंडर19 टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली की कप्तानी वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग कर रहे हैं, जबकि छोटे भाई वेदांत भी टीम का हिस्सा हैं।

रोपड़ के गवर्नमेंट कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन वेदांत ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से पंजाब के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। उन्होंने 22.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 88 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के सामने पंजाब की पहली पारी 65.3 ओवर में 238 रनों पर सिमट गई।

वेदांत ने शुरुआत से ही पंजाब के बल्लेबाजी क्रम पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने शुरुआती विकेट चटकाने के साथ मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी टिकने का मौका नहीं दिया। उनके इस प्रदर्शन ने दिल्ली को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग बल्ले से नहीं दिखा पाए बड़ा कमाल

दूसरी ओर, दिल्ली के कप्तान आर्यवीर सहवाग पहली पारी में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 94 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली ने 40 ओवर में दो विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। टीम पंजाब से 134 रन पीछे थी और उसके आठ विकेट शेष थे।

अंडर19 एशिया कप में भी चमके थे आर्यवीर

इससे पहले आर्यवीर सहवाग ने अंडर19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांच पारियों में 361 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके खाते में एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हुए। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी उन्होंने 58 रनों की अहम पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

अब छोटे बेटे वेदांत के सात विकेट के प्रदर्शन ने सहवाग परिवार को एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर चर्चा में ला दिया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply