IndiaUttar Pradesh

​BIS Manas Manthan: औद्योगिक सुरक्षा की मजबूती के लिए BIS की पहल, मानक मंथन में इन मुद्दों पर चर्चा

औद्योगिक कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय मानक ब्यूरो , गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय एवं केंद्रीय प्रयोगशाला द्वारा IS 2925 Industrial Safety Helmets Specification विषय पर ‘मानक मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट के लिए निर्धारित भारतीय मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, BIS प्रमाणित सुरक्षा हेलमेट के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा उद्योग जगत, सुरक्षा विशेषज्ञों एवं अन्य हितधारकों के बीच गुणवत्ता एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित करना था.

​BIS Manas Manthan: औद्योगिक सुरक्षा की मजबूती के लिए BIS की पहल, मानक मंथन में इन मुद्दों पर चर्चा

कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण एवं मानक गीत के साथ हुआ. इसके उपरांत पवन कुमार ओरा, वैज्ञानिकडी एवं संयुक्त निदेशक, BIS ने सभी विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया. उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए औद्योगिक सुरक्षा में भारतीय मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा उपकरणों का उपयोग एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन अत्यंत आवश्यक है.

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि शामिल

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में Z. A. Mohammad, मुख्य कार्यकारी अधिकारी , Karam Safety Industry उपस्थित रहे. अपने संबोधन में उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा किसी भी उद्योग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट के निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुपालन, तकनीकी नवाचार तथा बेहतर सुरक्षा समाधानों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया.

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर संतोष कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी , International Institute of Security and Safety Management ने अपने संबोधन में कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति विकसित करने तथा सुरक्षा प्रबंधन को संस्थागत प्राथमिकता बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि केवल सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कर्मचारियों को उनके सही उपयोग, महत्व एवं सुरक्षा प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना भी आवश्यक है. उन्होंने औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम में मानकीकरण एवं प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया.

श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाने में भूमिका

कार्यक्रम के दौरान IS 2925 के विभिन्न तकनीकी प्रावधानों, औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट की निर्माण संबंधी आवश्यकताओं, गुणवत्ता नियंत्रण, परीक्षण प्रक्रियाओं एवं BIS प्रमाणन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर तकनीकी प्रस्तुतियां दी गईं. विशेषज्ञों ने बताया कि निर्धारित भारतीय मानकों के अनुरूप निर्मित एवं प्रमाणित सुरक्षा हेलमेट औद्योगिक कार्यस्थलों पर सिर की चोटों के जोखिम को कम करने तथा श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इसके पश्चात आयोजित विशेषज्ञ पैनल चर्चा में औद्योगिक सुरक्षा के बदलते परिदृश्य, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता, हेलमेट निर्माण में नवीन तकनीकों, परीक्षण एवं प्रमाणन प्रक्रियाओं तथा उद्योगों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचारविमर्श किया गया. विशेषज्ञों ने अपने व्यावहारिक अनुभव एवं सुझाव साझा करते हुए उद्योगों, निर्माताओं, सुरक्षा संस्थानों एवं संबंधित निकायों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया.

जानें ‘मानक मंथन’ के अहम संदेश

पैनल चर्चा के उपरांत आयोजित ओपन हाउस सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद किया तथा औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट की गुणवत्ता, तकनीकी विशेषताओं, परीक्षण प्रक्रियाओं, BIS प्रमाणन एवं मानकों के अनुपालन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे. इस संवाद ने प्रतिभागियों को अपनी जिज्ञासाओं के समाधान के साथसाथ औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर प्रदान किया.

‘मानक मंथन’ के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो ने यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि औद्योगिक सुरक्षा केवल एक वैधानिक आवश्यकता नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रमिक के जीवन एवं स्वास्थ्य से जुड़ी जिम्मेदारी है. IS 2925 के अनुरूप BIS प्रमाणित औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट का उपयोग, सुरक्षा मानकों का अनुपालन तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित औद्योगिक वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply