अगर घर के दक्षिण-पूर्व कोने में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, तो धन लाभ और समृद्धि के योग बढ़ते हैं। वहीं, इस दिशा में अव्यवस्था या नकारात्मकता आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकती है। यहां जानिए कैसे

Satya Report: क्या है मनी कॉर्नर?
प्राचीन चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में ऊर्जा यानी ‘ची’ को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को मनी कॉर्नर या वेल्थ एरिया कहा जाता है। यह कोना आर्थिक उन्नति और संपन्नता से जुड़ा होता है। अगर यहां ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है, तो व्यक्ति को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
इन पौधों से बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी
मनी कॉर्नर को सक्रिय रखने के लिए आप इस दिशा में जेड प्लांट, मनी प्लांट या लकी बैम्बू जैसे पौधे लगा सकते हैं। ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और घर में खुशहाली लाते हैं। ध्यान रखें कि पौधे हमेशा हरे-भरे और स्वस्थ हों, क्योंकि सूखे पौधे नकारात्मकता और आर्थिक नुकसान का संकेत माने जाते हैं।
वॉटर फाउंटेन से आएगी समृद्धि
फेंगशुई में पानी को धन और ऊर्जा के प्रवाह का प्रतीक माना जाता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में छोटा वॉटर फाउंटेन लगाने से घर में समृद्धि आती है। ध्यान रखें कि पानी का बहाव घर के अंदर की ओर होना चाहिए, ताकि धन का प्रवाह भी अंदर की ओर बना रहे।
रोशनी और रंगों का रखें खास ध्यान
मनी कॉर्नर में पर्याप्त रोशनी होना बेहद जरूरी है। अंधेरा इस दिशा में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। आप यहां लैंप या हल्की रोशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
साथ ही बैंगनी, गहरा हरा और नीले रंग का उपयोग इस दिशा में शुभ माना जाता है, जो धन और समृद्धि को आकर्षित करते हैं।
क्रिस्टल से आर्थिक लाभ
फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल ऊर्जा को संचित करने का काम करते हैं। दक्षिण-पूर्व दिशा में सिट्रीन स्टोन या मर्चेंट स्टोन रखने से व्यापार और नौकरी में लाभ के योग बनते हैं। यह उपाय आर्थिक स्थिरता और सफलता दिलाने में सहायक माना जाता है।


