दिल्ली नॉर्थ ईस्ट के वेलकम में दीपक नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी का गला दबाकर कत्ल कर दिया और खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है.

Satya Report: (सांकेतिक AI फोटो)
Delhi News: पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें या तो पति ने बीवी का कत्ल कर दिया, या पत्नी ने पति को ठिकाने लगा दिया. आखिर ऐसी क्या वजिह है कि पति-पत्नी एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए हैं. हाल ही में दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले में हुई एक और दिल दहलाने वाली वारदात ने झकझोर दिया है. बुधवार सुबह तड़के वेलकम इलाके में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी दीपक (28 साल) जो जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम का रहने वाला है, अचानक खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. आरोपी के इस कुबूलनामे के तुरंत बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
जब पुलिस ने घर के अंदर देखा तो 23 साल की महिला फर्श पर पड़ी मिली. पुलिस ने बिना देर किए उसे जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया



