Madhya Pradesh

Jabalpur: 35 लाख दो वरना शादी रुकवा दूंगी… शादी के बीच क्यों आई फर्जी आईडी वाली ‘श्वेता’, मंडप सजने से पहले दहशत में दूल्हा-दुल्हन का परिवार

Satya Report: Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक नवविवाहित जोड़े की खुशियों को ‘ब्लैकमेलिंग’ की नजर लग गई है. 6 मार्च को मंदिर में शादी कर चुके प्रेमी जोड़े की अब 21 अप्रैल को सामाजिक शादी होने वाली है, लेकिन इस शादी की शहनाई बजने से पहले एक ‘डिजिटल विलेन’ की एंट्री हो गई है. आरोप है कि रौनक शर्मा उर्फ श्वेता शर्मा नाम की एक शख्सियत फेक आईडी के जरिए इस परिवार को मानसिक टॉर्चर कर रही है. मांग छोटी-मोटी नहीं, बल्कि पूरे 35 लाख रुपये की है.

Jabalpur: 35 लाख दो वरना शादी रुकवा दूंगी… शादी के बीच क्यों आई फर्जी आईडी वाली ‘श्वेता’, मंडप सजने से पहले दहशत में दूल्हा-दुल्हन का परिवार
Jabalpur: 35 लाख दो वरना शादी रुकवा दूंगी… शादी के बीच क्यों आई फर्जी आईडी वाली ‘श्वेता’, मंडप सजने से पहले दहशत में दूल्हा-दुल्हन का परिवार

पीड़िता शिवानी लोधी और उनके पति शुभम लोधी ने अपनी मर्जी से मंदिर में विवाह किया था. अब जब दोनों परिवार मान गए हैं और 21 अप्रैल को भव्य समारोह की तैयारी चल रही है, होटल बुक हो चुके हैं और कार्ड बंट चुके हैं, तभी आरोपी रौनक शर्मा सक्रिय हो गया. पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही आरोपी को सामाजिक विवाह की भनक लगी, उसने धमकी भरा खेल शुरू कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

आरोपी ने ब्लैकमेलिंग का सुनियोजित तरीका अपनाते हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी नामों से कई आईडी बनाई हैं. इन आईडी के जरिए पुराने विवाद और कुछ बातचीत का हवाला देकर पीड़ित पक्ष पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. आरोपी की ओर से 35 लाख रुपये की मांग की जा रही है और धमकी दी जा रही है कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो दूल्हे शुभम के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराकर शादी रुकवा दी जाएगी.

यह मामला नया नहीं है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2023 में भी आरोपी ने इसी तरह का जाल बुना था. उस समय भी फर्जी आईडी के जरिए शुभम को फंसाने की कोशिश हुई थी, तब कथित तौर पर पैसे लेकर मामला शांत किया गया था. लेकिन अब जब शुभम अपनी नई जिंदगी शुरू कर रहा है, तो आरोपी फिर से ‘पुराने राज’ का डर दिखाकर वसूली पर उतर आया है. .

पीड़िता ने क्या कहा?

शिवानी लोधी ने भावुक होते हुए बताया कि आरोपी का उनके निजी जीवन से कोई लेना-देना नहीं है. शादी से पहले शिवानी ने खुद आरोपी से बात की थी, तब उसने कहा था कि उसे शुभम से कोई मतलब नहीं है. लेकिन अब वह रंग बदल रहा है. इस मानसिक प्रताड़ना का असर ऐसा है कि दूल्हा-दुल्हन और दोनों परिवार पिछले 72 घंटों से सो नहीं पाए हैं. पूरे घर में डर का माहौल है कि कहीं खुशी का दिन मातम या बदनामी में न बदल जाए.

डीएसपी हेडक्वार्टर भगत सिंह गोठरिया का कहना है कि एक युवती अपने परिवार के साथ शिकायत लेकर आई है. मामला सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का है। हमने शिकायत को गंभीरता से लिया है और थाना प्रभारी भेड़ाघाट को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करें.

पुलिस से मदद की गुहार

मामला हाई-प्रोफाइल होने और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा होने के कारण पुलिस महकमे में भी हलचल तेज है. पीड़िता ने तिलवारा थाने और भेड़ाघाट क्षेत्र के अधिकारियों से गुहार लगाई है. इसके साथ ही डीजीपी मध्य प्रदेश आईजी जबलपुर और डीआईजी जबलपुर के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक के नाम भी आवेदन दिया है. पीड़िता ने प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील की है कि आरोपी के किसी भी झूठे दावे पर बिना जांच के कार्रवाई न की जाए. उनका कहना है कि यह केवल उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और पैसे ऐंठने की साजिश है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply