IndiaTrending

जबरन अगवा किया…शादी का ढोंग रचते हुए मांग में भरा सिंदूर, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म…झारखंड में शर्मसार कर देने वाली घटना

forcibly abducted  enacted a mock marriage by applying vermilion to her hair

 झारखंड के गढ़वा जिले से हैवानियत सामने आई है जहां 22 वर्षीय छात्रा से पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ड कर ली है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले से हैवानियत सामने आई है जहां 22 वर्षीय छात्रा से पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय छात्रा आरोपी युवक से पिछले चार वर्षों से संपर्क में थी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और चुप रहने को कहा। इसके बाद वह डर के कारण अपने गांव लौट आई। 4 अप्रैल को जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी राहुल चौधरी अपने बहनोई के साथ उसके घर पहुंचा और उसे जबरन अगवा कर लिया।

आरोपी छात्रा को पलामू ले गया, जहां शादी का ढोंग रचते हुए जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके बहनोई ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply