लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने संसद में दिए गए राहुल के भाषण को सिरदर्द जैसा करार दिया है. कंगना ने कहा कि राहुल गांधी अपने बचपन के अनुभवों और बातों को भाषण से जोड़कर बोल रहे थे. जिससे उनकी बातों को समझना काफी मुश्किल हो रहा था, या यू कहें सिरदर्द जैसा हो रहा था.

कंगना ने राहुल के भाषण पर तंज कसते हुए आगे कहा कि वह अपने बचपन के ट्रॉमा और बचपन में देखे गए जादू के शो से गुजर रहे हैं. यह एक परेशानी थी. स्पीकर ने भी उन्हें रुकने के लिए कहा., लेकिन राहुल नहीं रुके. जबकि उन्हें सुनना चाहिए था. कंगना ने कहा कि राहुल ने एक तरह से संसद का मजाक उड़ाया है. कंगना रनौत ने आगे कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाषण सुनना उनके लिए काफी थकाने वाला अनुभव था.
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “उन्हें सुनना सिरदर्द है… उन्होंने अपने बचपन के जादूगर के शो के बारे में बात की। अध्यक्ष ने भी कहा कि आप ये बंद करिए तो उन्होंने कहा कि आपको मजे आएंगे। आप मजे pic.twitter.com/82yB05pgND
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
राहुल गंभीर बहस से ज्यादा व्यक्तिगत अनुभवों और बचपन की यादों से जुड़ी हुई लग रही थीं. कंगना ने यह भी कहा कि संसद गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने की जगह है, लेकिन अगर वहां इस तरह की व्यक्तिगत और गैर-राजनीतिक बातें होंगी तो यह लोकतंत्र की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. हर नेता को इससे बचना चाहिए. संसद में गंभीर मुद्दों पर ही चर्चा होनी चाहिए.
महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर विपक्ष पर बोला हमला
वहीं, इससे पहले बीजेपी सांसद कंगना ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष हर मुद्दे की तरह इस पर भी बेवजह हल्ला कर रहा है. परिसीमन को लेकर विपक्ष के द्वारा बहानेबाजी की जा रही है. यह सही नहीं है. महिला से जुड़े मामले पर तो विपक्ष को साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि उनकी मंश क्या है. बेटियों के प्रति विपक्ष की सोच को पूरा देश देख रहा है. अगर विपक्ष वाकई महिला आरक्षण को लेकर गंभीर हैं तो इस बिल पर सत्ता पक्ष का साथ देना चाहिए.
राहुल का भाषण मनोरंजक था: हेमा मालिनी
संसद में दिए राहुल गांधी के भाषण पर हेमा मालिनी ने भी सवाल उठाते हुए निशाना साधा है. हेमा मालिनी ने कहा कि राहुल के भाषण एक तरह से मनोरंजक था. इसमें किसी मुद्दे या कुछ ठोस नहीं था. सिर्फ मनोरंजन था. उन्होंने राहुल एक स्क्रिप्ट के साथ बोलते हैं. उसी के साथ आज भी संसद में बोल रहे थे.
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने राहुल गांधी के भाषण के बारे में कहा, “वह एक स्क्रिप्ट के साथ बोलते हैं। मैं यही कह सकती हूं कि यह मनोरंजक था लेकिन इसमें कुछ ठोस नहीं था… प्रधानमंत्री को जादूगर कहना सही नहीं है। यह असंसदीय है। हर कोई गंभीरता से चर्चा कर रहा है, लेकिन pic.twitter.com/GIWybVkmem
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
उन्होंने प्रधानमंत्री को जादूगर बताया है. यह कहना बिल्कुल सही नहीं है. यह एक तरह असंसदीय है. हर कोई संसद में गंभीरता से चर्चा कर रहा है. लेकिन राहुल गांधी कुछ कहते हैं और फिर ये मजाक बन जाता है. क्योंकि उनके भाषण में गंभीरता नहीं होती है.



