HealthIndiaTrending

क्या आप भी दाल को बार बार गर्म करके खाते हैं, आज ही हो जाएं सावधान, नहीं तो होगा ये नुकसान

दाल को दोबारा गर्म करके खाना वैसे तो आम है, लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि दाल को बार बार गर्म करके खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं दाल को बार बार गर्म करके खाने से क्या होता है।
दाल को बार बार गर्म करके खाने से क्या होता है? - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK

1. पोषक तत्वों में कमी 

दाल को बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद विटामिन B और C जैसे पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं। इसके साथ ही प्रोटीन की मात्रा में भी कमी सकती है। जिससे वह शरीर के लिए उतनी फायदेमंद नहीं रहती जितनी ताजी दाल होती है।

2. पाचन संबंधी समस्याएं 
दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है। अगर दाल को फ्रिज से निकालकर बार बार गर्म किया जाए तो उसमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना रहती है। ये पेट में गैस और भारीपन का कारण बन सकती है। इसके अलावा आपको अपच और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

3. फूड पॉइजनिंग का खतरा 
अगर पकी हुई दाल को कमरे के तापमान पर 2 घंटे से ज्यादा छोड़ दिया जाए और फिर उसे दोबारा गर्म करके खाया जाए, तो Bacillus cereus जैसे बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। यह टॉक्सिन दोबारा गर्म करने पर भी पूरी तरह खत्म नहीं होते, जिससे दस्त या उल्टी की समस्या हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply