HaryanaIndiaTrending

हरियाणा महिला आयोग की चेतावनी, गानों में अभद्रता की तो खैर नहीं…बादशाह के बाद अब मासूम शर्मा की बारी

haryana women s commission warns  if you use obscenity in songs

Satya Report: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आज करनाल में मीडिया से बातचीत करते हुए मनोरंजन जगत में बढ़ रही अश्लीलता और महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर कड़ा प्रहार किया

करनाल: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आज करनाल में मीडिया से बातचीत करते हुए मनोरंजन जगत में बढ़ रही अश्लीलता और महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी कलाकार को महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। .

मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) के हालिया विवादित गीत ‘टटीरी’ के संदर्भ में रेणु भाटिया ने बताया कि गायक ने आयोग के समक्ष अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि बादशाह ने अपनी भूल सुधारते हुए 30 जरूरतमंद बच्चियों को गोद लेने और उनके पालन-पोषण व शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का वादा किया है। यक ने यह भी आश्वासन दिया है कि वे भविष्य में महिलाओं के सम्मान में एक विशेष गीत तैयार करेंगे। अन्य विवादित गानों के सवाल पर चेयरपर्सन ने कहा कि गायक ने उनमें आवश्यक बदलाव करने का भरोसा दिया है।

गायक मासूम शर्मा को नोटिस
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर भी आयोग ने शिकंजा कसा है। देहरादून के एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप में उन्हें नोटिस जारी किया गया है। रेणु भाटिया ने बताया कि मासूम शर्मा को 18 अप्रैल को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कलाकारों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply