Bihar

पटना शहर में कचरा फैलाया तो खैर नहीं! लगेगा जुर्माना…नहीं माने तो सील हो जाएगी संपत्ति

Satya Report: Patna Municipal Corporation: बिहार की राजधानी पटना से सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पटना नगर निगम अब शहर में बार-बार कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है. नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर आर्थिक दंड लगाया जाए. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार तीन से चार बार नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी संपत्ति या प्रतिष्ठान को सील भी किया जा सकता है.

पटना शहर में कचरा फैलाया तो खैर नहीं! लगेगा जुर्माना…नहीं माने तो सील हो जाएगी संपत्ति
पटना शहर में कचरा फैलाया तो खैर नहीं! लगेगा जुर्माना…नहीं माने तो सील हो जाएगी संपत्ति

यह निर्देश एक समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए, जिसमें शहर की साफ-सफाई, नाला उड़ाही और अवैध मांस-मछली की दुकानों पर कार्रवाई जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने अधिकारियों को शहर के सभी कचरा प्वॉइंट्स की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि गंदगी फैलाने वाले स्थानों की सटीक पहचान की जा सके.़ॉ

सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

बैठक में यह जानकारी दी गई कि नगर निगम की ओर से रोजाना गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों से कचरा उठाया जाता है. इसके बावजूद कुछ लोग कचरा गाड़ी के गुजरने के बाद दोबारा खुले में कचरा फेंक देते हैं, जिससे साफ किए गए स्थान फिर से गंदगी के केंद्र बन जाते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए नगर आयुक्त ने ऐसे स्थानों की पहचान कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं. .

उन्होंने यह भी कहा कि सभी कचरा प्वॉइंट्स पर IoT आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिन्हें इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर और नगर निगम मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए. इससे नियम तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी.

गौरतलब है कि नगर निगम पहले ही अभियान चलाकर 650 कचरा प्वॉइंट्स को खत्म कर चुका है, जबकि जनसहयोग से 85 अतिरिक्त स्थानों को भी साफ कराया गया है. इसके बावजूद कुछ लोगों की लापरवाही के कारण शहर में फिर से गंदगी फैलने लगी है, जिसे रोकने के लिए अब सख्ती बढ़ाई जा रही है.

इसके अलावा अवैध मांस-मछली की दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी गई है. नगर आयुक्त ने खुले में मांस-मछली बेचने वालों को तुरंत हटाने और बिना लाइसेंस संचालित दुकानों को सील करने के निर्देश दिए हैं. पिछले एक महीने से इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कई जगहों पर हटाए जाने के बाद दुकानदार दोबारा दुकानें लगा रहे हैं.

1,420 मांस-मछली की दुकानों की पहचान की गई

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, शहर में कुल 1,420 मांस-मछली की दुकानों की पहचान की गई है. इनमें से बड़ी संख्या में दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित हो रही हैं, जिन पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाएं, ताकि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply