अमरोहा का 21 वर्षीय लड़का सोशल मीडिया पर मिली 40 वर्षीय विधवा के प्यार में पड़ गया। वह घर से भागकर आगरा चला गया और महिला से गुप्त रूप से शादी कर ली। इस रिश्ते से उसका परिवार सदमे में है और इसे स्वीकार नहीं कर रहा है।
अमरोहा: पहले के जमाने में छोटी उम्र की लड़कियों की शादी उनसे 10-12 साल बड़े लड़कों से करा दी जाती थी। आज भी कई जगहों पर अरेंज मैरिज में ऐसा देखने को मिल जाता है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा चाहते हैं कि लड़की की उम्र लड़के से कम हो। लेकिन आजकल मामला बिल्कुल उल्टा हो रहा है। कम उम्र के लड़के अपने से 10-15 साल बड़ी, यहां तक कि शादीशुदा महिलाओं के प्यार में पड़ रहे हैं, जिससे उनके परिवार वाले परेशान हैं। समाज में होने वाली बदनामी के डर से परिवार वालों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया इस तरह के मामलों को और हवा दे रहा है।