HealthIndiaTrending

कम खा रहे हैं फिर भी बढ़ रहा है वजन? शरीर के अंदर छिपे ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

 अगर आप अपनी डाइट कंट्रोल में रखते हैं, बाहर का खाना कम खाते हैं और फिर भी वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो यह सामान्य बात नहीं है. हर बार वजन बढ़ने की वजह ज्यादा खाना नहीं होती. कई बार शरीर के अंदर चल रही कुछ गड़बड़ियां इस समस्या की जड़ होती हैं.
कम खा रहे हैं फिर भी बढ़ रहा है वजन? शरीर के अंदर छिपे ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

 अगर आप अपनी डाइट कंट्रोल में रखते हैं, बाहर का खाना कम खाते हैं और फिर भी वजन (Weight) तेजी से बढ़ रहा है, तो यह सामान्य बात नहीं है. ऐसी स्थिति कई लोगों को परेशान करती है, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर गलती कहां हो रही है. दरअसल, हर बार वजन बढ़ने की वजह ज्यादा खाना नहीं होती. कई बार शरीर के अंदर चल रही कुछ गड़बड़ियां इस समस्या की जड़ होती हैं. ऐसे में जरूरी है कि इन कारणों को समय रहते समझा जाए.

खाने के अलावा वजन बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण- (Reasons For Weight Gain Other Than Food)

हार्मोनल गड़बड़ी डाल सकती है असर

शरीर का वजन हार्मोन (Harmone) पर काफी हद तक निर्भर करता है. अगर हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाए, तो मेटाबॉलिज्म (Metabolism) धीमा हो सकता है. खासकर थायरॉइड(Thyroid) या पीसीओएस (PCOS) जैसी स्थितियों में शरीर की कैलोरी (Calorie) बर्न करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है.

इंसुलिन सही से काम न करे तो बढ़ता है फैट

इंसुलिन (Insulin) का काम शरीर में शुगर (sugar) को ऊर्जा (Energy) में बदलना होता है. लेकिन जब शरीर इंसुलिन को ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो अतिरिक्त शुगर फैट (Fat) के रूप में जमा होने लगती है. इस स्थिति को इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistant) कहा जाता है, जो वजन बढ़ने का बड़ा कारण बन सकता है.

उम्र बढ़ने के साथ बदलता है शरीर

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की मांसपेशियां (Muscles) कम होने लगती हैं और मेटाबॉलिज्म (Metabolism) धीमा हो जाता है. इसका सीधा असर वजन पर पड़ता है. यही वजह है कि 30 की उम्र के बाद कई लोगों का वजन बिना किसी बड़े बदलाव के भी बढ़ने लगता है.

नींद पूरी न होना भी जिम्मेदार

अगर आप रोज पर्याप्त नींद (Sleep) नहीं लेते, तो इसका असर आपके वजन पर भी दिख सकता है. नींद की कमी से शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं. साथ ही तनाव (Tension) बढ़ाने वाला हार्मोन भी बढ़ सकता है, जिससे पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है.

दवाओं का भी हो सकता है असर

कई बार कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण भी वजन बढ़ने लगता है. जैसे एंटी-डिप्रेसेंट (Anti-depressant), स्टेरॉयड (Steroid) या हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की दवाएं भूख बढ़ा सकती हैं या शरीर में पानी रोक सकती हैं. अगर दवा शुरू करने के बाद वजन बढ़े, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

अगर आपका वजन बिना कारण बढ़ रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें. सही समय पर जांच और लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply