CrimeIndiaTrending

हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ क्यों? कृष्ण को चिकन बिरयानी खाते दिखाने पर रेस्तरां मालिक अरशद गिरफ्तार

Himachali Khabar:  नासिक की टीसीएस कंपनी में कॉरपोरेट जिहाद की खबरों के बीच केरल में भी हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई. वहां पर रेस्तरां मालिक ने भगवान कृष्ण को चिकन बिरयानी खाते हुए पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया. लेकिन हिंदुओं की एकजुटता ने उसे जेल पहुंचा दिया.

हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ क्यों? कृष्ण को चिकन बिरयानी खाते दिखाने पर रेस्तरां मालिक अरशद गिरफ्तार

 नासिक की टीसीएस कंपनी में कॉरपोरेट जेहाद और अमरावती में दर्जनों लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का केस अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सनातनधर्मियों को चिढ़ाने का ऐसा ही मामला केरल में सामने आया. चिकन बिरयानी बेचने वाले एक रेस्तरां मालिक ने विशु त्योहार का बधाई कार्ड छपवाया, जिसमें भगवान कृष्ण को चिकन बिरयानी खाते हुए दिखाया गया. लोगों का गुस्सा भड़कते देख पुलिस ने दुकानदार को अरेस्ट कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसने विक्टिम कार्ड खेलना शुरू कर दिया और कहा कि प्रिंटर की गलती से ऐसा हुआ है.

रेस्तरां मालिक मोहम्मद अरशद हुआ अरेस्ट

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेस्तरां मालिक की पहचान मोहम्मद अरशद के रूप में हुई है. वह चेरथला के मनोरमा जंक्शन के पास स्थित मेहर मंडी एंड ग्रिल्स रेस्तरां का मालिक है. पुलिस ने उसके खिलाफ साम्प्रदायिक सौहार्द भंग करने के लिए जानबूझकर भड़काऊ हरकत करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इस अपराध में अधिकतम एक वर्ष तक की कैद हो सकती है.

भगवान कृष्ण से जुड़ा विवादित पोस्टर किया था शेयर

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब सोशल मीडिया पर केरल में मनाए जाने वाले त्योहार विशु की बधाई देने वाला पोस्टर वायरल  हुआ. उस पोस्टर में भगवान कृष्ण को चावल की प्लेट के सामने बैठे दिखाया गया था, जिसमें ग्रिल्ड चिकन रखा था.

हिंदू संगठनों ने इस पोस्टर का कड़ा विरोध करते हुए आरोप लगाया कि इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. एक हिंदू वकील ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. वहीं विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रेस्तरां के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है.

पुलिस एक्शन से डरकर मांगी माफी

मामला गर्माता देख कंपनी के एक मैनेजिंग पार्टनर शमीर ने खुद को बेगुनाह बताते हुए इंस्टाग्राम के जरिए मसले पर माफी मांगी थी. उसने कहा कि डिजाइनर की गलती से ऐसा हो गया और यह सब उसने जानबूझकर नहीं किया. उसने यह भी कहा कि यह पोस्ट शुरू में एक प्राइवेट ग्रुप में शेयर हुआ था. वहीं से यह पोस्टर गलती से आगे शेयर होकर वायरल हो गया. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

अपने खिलाफ पुलिस एक्शन से डरे मोहम्मद शमीर ने दावा किया कि रेस्तरां प्रबंधन का किसी भी तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था और यह सब अनजाने में हो गया. उसने बिना शर्त माफी मांगते हुए अपील की कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति न की जाए और इसे शांतिपूर्वक अपने आप सुलझने दिया जाए

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply