Satya Report: परशुराम जयंती इस साल 19 अप्रैल 2026 को है. इस दिन अगर कुछ विशेष मंत्रों का जाप करें तो परशुराम भगवान का आशीर्वाद पा सकते हैं. आइए इस बारे में और विस्तार से जानें.
)
परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम की उपासना करने का विधान है. इस दिन अक्षय तृतीया का भी संयोग होता है यानी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनायी जाने वाली परशुराम जयंती का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. इस साल यह पर्व 19 अप्रैल 2026 को, रविवार के दिन है. भगवान परशुराम विष्णु जी के छठे अवतार हैं जिनकी उपासना से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और भय का नाश होता है. इस लेख में हम भगवान परशुराम के मंत्र जानेंगे जिनका परशुराम जयंती की पूजा के समय जाप करना अति प्रभावशाली हो सकता है और ज्ञान व बल प्राप्ति के रास्ते खुल सकते हैं.
भगवान परशुराम का ध्यान मंत्र:
भगवान परशुराम की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करना शुभ फल दे सकता है. इस मंत्र के जाप से परशुराम जी की कृपा प्राप्ति हो सकती है जिससे बड़े से बड़ा संकट कट सकता है.
मंत्र है-
‘ॐ नमः परशुहस्ताय नमः कोदण्डधारिणे।’
‘नमस्ते रुद्ररूपाय विष्णवे वेदमूर्तये।’
परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम की पूजा करने व इस मंत्र का जाप करने से पुरानी से पुरानी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और ज्ञान-बल का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
मंत्र-
‘ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि।’
‘तन्नो परशुराम: प्रचोदयात्।’
परशुराम बीज मंत्र
भगवान परशुराम का बीज मंत्र अति शक्तिशाली माना गया है. जिसका जाप करने से भय और रोगों से मुक्ति मिलती है. मानसिक तनाव दूर होता है और शत्रु भय से मुक्ति मिलती है.
मंत्र है- ‘ॐ रां रां ॐ रां रां परशुहस्ताय नम:।’
परशुराम स्तोत्र मंत्र:
भगवान परशुराम को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप 108 बार करें. जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलेगी.
मंत्र है-
‘कराभ्यां परशुं चापं दधानं रेणुकात्मजं।’
‘जामदग्न्यं भजे रामं भार्गवं क्षत्रियान्तकं।’ .
परशुराम अर्घ्य मंत्र
भगवान परशुराम की पूजा के समय भगवान को जल का अर्घ्य दें और फिर मन में इस मंत्र का जाप करें. भगवान परशुराम प्रसन्न होकर अपनी कृपा बनाए रखेंगे.
मंत्र है-
‘जमदग्निसुतो वीर क्षत्रियान्तकर प्रभो।’
‘गृहणार्घ्यं मया दत्तं कृपया परमेश्वर।’
(Disclaimer- प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है



