IndiaTrendingUttar Pradesh

आगरा STF की बड़ी कार्रवाई; रोहित शेट्टी फायरिंग केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Satya Report:  आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक अहम सफलता हाथ लगी है. मुंबई के चर्चित रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

आगरा STF की बड़ी कार्रवाई; रोहित शेट्टी फायरिंग केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आगरा न्यूज: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक अहम सफलता हाथ लगी है. मुंबई के चर्चित रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ गट्टू के रूप में हुई है, जिसे आगरा के बाह क्षेत्र से पकड़ा गया.

क्या है पूरा मामला ? 
जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी को मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. इस मामले में मुंबई पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. इसी दौरान आरोपी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के आगरा में मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद STF आगरा टीम को अलर्ट किया गया.

STF ने सटीक सूचना के आधार पर बाह क्षेत्र में दबिश दी और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस ऑपरेशन में मुंबई पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने मिलकर काम किया, जिससे यह सफलता संभव हो सकी. बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से अपनी पहचान छुपाकर इधर-उधर ठिकाने बदल रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है.  पुलिस अब इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि आरोपी को किसी स्थानीय स्तर पर मदद तो नहीं मिल रही थी.

STF अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है. अब मुंबई पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटेगी. .

इस गिरफ्तारी को कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि यह मामला काफी चर्चित रहा है. पुलिस का कहना है कि इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply