IndiaTrendingUttar Pradesh

रामपुर में मुतावल्ली खुद उतरे मैदान में… दरगाहों से खुद हटाया अतिक्रमण, हाईवे चौड़ीकरण में किया सहयोग

 रामपुर के बिलासपुर से एक सकारात्मक और मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है, यहां हाईवे चौड़ीकरण में आ रही दरगाहों के अतिक्रमण को हटाने के लिए अब खुद मुतावल्ली आगे आ गए हैं और प्रशासन से अपने वायदे निभाने की उम्मीद जता रहे हैं.

Satya Report:  

Rampur News

 उत्तर प्रदेश के रामपुर के बिलासपुर से एक सकारात्मक और मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है. यहां हाईवे चौड़ीकरण के दौरान धार्मिक स्थलों के अतिक्रमण को लेकर जहां आमतौर पर विवाद की स्थिति बनती है, वहीं इस बार सहयोग और समझदारी की अनोखी मिसाल देखने को मिली.

लोक निर्माण विभाग द्वारा चलाए जा रहे हाईवे चौड़ीकरण अभियान के तहत सघन आबादी वाले इलाके में दो दरगाहों समेत तीन धार्मिक स्थलों और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया गया था. प्रशासन के साथ बातचीत के बाद दरगाहों के मुतावल्ली आगे आए और उन्होंने खुद ही चिन्हित जमीन को खाली करने का फैसला लिया

विशारदनगर स्थित हजरत साहू शाह मियां की दरगाह पर मुतावल्ली नासिम खान बाबा ने खुद जेसीबी मशीन चलवाकर अतिक्रमण हटवाने की शुरुआत की. इस पहल को मौके पर मौजूद लोगों ने सराहा और इसे आपसी सहयोग का बेहतरीन उदाहरण बताया. .

उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

शाम के समय उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और दोनों दरगाहों के मुतावल्ली से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. मुतावल्ली का कहना है कि उन्होंने प्रशासन के भरोसे पर यह कदम उठाया है और अब उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन भी अपने वादों को पूरा करते हुए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगा.

कुल मिलाकर, बिलासपुर में यह घटनाक्रम न सिर्फ विकास कार्यों को गति देने वाला है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी समझ का भी एक मजबूत संदेश देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply