HealthIndiaTrending

दादी का सीक्रेट: कान में घुसा कीड़ा मिनटों में निकलेगा बाहर, बस अपनाएं ये तेल वाला आसान तरीका

गर्मी-बरसात के मौसम में अक्सर कीड़े-मकोड़े आ जाते हैं, जो बड़ों या बच्चों के कान में घुस जाते हैं। इन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन आप दादी के खास सीक्रेट से इसे निकाल सकते हैं।
दादी का सीक्रेट: कान में घुसा कीड़ा मिनटों में निकलेगा बाहर, बस अपनाएं ये तेल वाला आसान तरीका

Satya Report: गर्मी का मौसम आते ही घरों में कीड़े-मकोड़ों की संख्या बढ़ जाती है। कई बार छोटे-छोटे कीड़े रेंगते हुए अनजाने में कान के अंदर घुस जाते हैं, और हमें इसका पता भी देर से चलता है। ऐसी स्थिति में कान में तेज दर्द, जलन और सूजन होने लगती है, जिससे काफी परेशानी हो सकती है। अगर कभी आपके या आपके बच्चे के साथ ऐसा हो जाए, तो सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं है। सही समय पर सही कदम उठाने से इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती है। ऐसे में दादी के कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे काफी काम आते हैं। इन नुस्खों की मदद से कान में गया कीड़ा बाहर निकल सकता है और दर्द व सूजन में भी जल्दी आराम मिल सकता है।

कैसे जानें कान में घुसा है कीड़ा?

कई बार कान में खुजली-सरसराहट महसूस होती है और हमें लगता है कि कुछ घुस गया है। लेकिन क्या वाकई कान में कीड़ा घुसा है, ये कैसे जानें। तो चलिए इसके कुछ लक्षण बताते हैं, जिससे आप समझ सकेंगे कि कान में कीड़ा ही है।

– कीड़ा घुसा होगा तो वह निकलने या चलने की कोशिश करता है। इससे भनभनाहट की आवाज कान से आने लगती है।

-कान में कीड़ा होने पर रेंगता है, तो आपको गुदगुदी महसूस होगी।

– कान में कीड़ा घुसने पर जलन, दर्द भी तेज होगा। कई बार कीड़ा काट लेता है, ऐसे में दर्द, सूजन और जलन हो जाती है।

– कीड़ा अगर कान के पर्दे के पास है, तो सुनने में कमी आ सकती है। आपको हल्का सुनाई देगा और भारीपन महसूस होगा।

दादी का नुस्खा क्या है

कान में घुसा कीड़ा निकालने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस दादी का बताया सीक्रेट नुस्खा ट्राई करना है। ये नुस्खा काफी सरल और असरदार है, तो चलिए जानते हैं कीड़ा निकालने का तरीका- .

– सबसे पहले तो जिस कान में कीड़ा घुसा है, उसी तरफ आप लेट जाएं। अक्सर ऐसे ही कीड़ा बाहर आ जाता है। आपके सिर झुकाकर लेटने से कीड़े को बाहर आने का रास्ता मिल जाएगा।

– लेटने के अलावा सिर को कीड़े वाले कान की ओर झुकाकर कान पकड़कर हल्का हिलाएं। हिलने-डुलने से भी कीड़ा बाहर आ सकता है।

– अगर इन तरीकों से कीड़ा बाहर नहीं आया है, तो तेल वाला असरदार तरीका आजमाएं। अब आपको सरसों या जैतून का तेल गुनगुना करना है और कीड़े वाले कान में 3-4 बूंद डालनी है। फिर उसी साइड सिर को झुकाकर लेट जाएं। तेल के जरिए कीड़ा भी बाहर निकल आएगा। तेल वाला ये तरीका सबसे असरदार और आजमाया हुआ है। बस ध्यान रखें तेल ज्यादा गर्म न हो, वरना कीड़ा अंदर मर जाएगा और पर्दा भी फट सकता है।

क्या न करें-

कान में कीड़ा जाने पर चिमटी, रुई के फोहे या माचीस की तीली का इस्तेमाल न करें। इससे पर्दा फट सकता है और कीड़ा बाहर आने के बजाय और अंदर जा सकता है। अक्सर लोग ऐसा तरीका अपना लेते हैं। अगर तकलीफ ज्यादा है, तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं। बिना डॉक्टर की सलाह के तेल या कोई भी तरीका न ट्राई करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply