IndiaTrending

कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ बन गया डिलीवरी एजेंट, सैलरी को लेकर इंटरनेट पर छिड़ी बहस

एक 22 साल ये युवक ने एक कंपनी में ऐडमिन स्टाफ की नौकरी छोड़कर डिलीवरी एजेंट बनना पसंद किया। बॉस के समझाने पर भी वह नहीं माना। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस चल रही है कि आखिर उसे इतनी कम सैलरी क्यों दी जा रही थी। 
कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ बन गया डिलीवरी एजेंट, सैलरी को लेकर इंटरनेट पर छिड़ी बहस

डिलीवरी एजेंट का काम करने के लिए एक शख्स ने अपनी कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ दी। सोशल मीडिया पर जब यह मामला सामने आया तो नौकरी को लेकर बहस छिड़ गई। सीको वेल्थ के फाउंडर अक्षत जैन ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी ऐडमिनिस्ट्रेशन टीम में काम करने वाले 22 साल के युवक ने डिलीवरी एजेंट का काम करने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

जैन ने बताया कि उनकी कंपनी के कर्मचारी के तौर पर युवक को किताबें उपलब्ध करवाती थी और भविष्य में एआई टूल्स के लिए भी तैयार कर रही थी। इसके अलावा तीन से पांच साल में वह अच्छा प्रमोशन ले सकता था। इसके बाद भी उसने डिलीवरी एजेंट बनना स्वीकार किया और इस्तीफा दे दिया।

जैन ने बताया कि युवक को लगता है कि वह महीने के 35 से 40 हजार रुपये कमाएगा जो कि उसकी मौजूदा सैलरी से ज्यादा है। उन्होंने उसे बार-बार समझाने की कोशिश की लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी। फाउंडर ने कहा कि हो सकता है कि डिलीवरी का काम करके वह कुछ दिनों तक अच्छा कमाए लेकिन लंबे समय के लिए यह फायदेमंद नहीं होगा। इसके अलावा ज्यादा काम करने से वह बीमार भी हो सकता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply